जुलाई 8, 2026 9:05 अपराह्न

views 43

भारत-रूस ने आतंकवाद-रोधी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई

भारत और रूस ने आज संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, यूरेशियन समूह और शंघाई सहयोग संगठन सहित बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद-रोधी सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-रूस आतंकवाद निरोधक संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और रूस के उप विदेश मंत्री दिमित्री ल्यूबिंस्की ने की। दोनों देशों ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की। बैठक में दो...

मई 26, 2026 5:41 अपराह्न

views 43

रूस ने यूक्रेन पर 100 से अधिक ड्रोन और दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

रूस ने कल रात यूक्रेन पर 100 से अधिक ड्रोन और दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यूक्रेन की वायु सेना ने इसकी पुष्टि की है। रूस ने विदेशी नागरिकों से यूक्रेन की राजधानी कीव को जल्द से जल्द छोड़ने का आग्रह किया है। रूस ने कहा कि वह कीव पर सुनियोजित हमले की तैयारी कर रहा है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात कर कीव से अमरीका के राजनयिक कर्मचारियों को निकालने का अनुरोध किया। श्री रुबियो ने भारत यात्रा के दौरान चिंता व्यक्त की थी कि यूक्रेन में युद्ध औ...

अप्रैल 2, 2026 9:18 अपराह्न

views 91

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, मंटुरोव ने प्रधानमंत्री को व्यापार और आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, संपर्क और जन-संबंधों सहित पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी दी। मोदी ने पिछले वर्ष दिसंबर में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सफल भारत यात्रा को याद किया। श्री मोदी ने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य ...

जनवरी 11, 2026 6:15 अपराह्न

views 119

रूस के वोरोनिश में यूक्रेन के ड्रोन हमले में 1 व्यक्ति की मौत, तीन अन्य

रूस के वोरोनिश में यूक्रेन के ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हमले में 10 से अधिक इमारतें और एक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया। रूस के वायु रक्षा बलों ने 17 ड्रोन मार गिराए। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस ने यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से बमबारी की थी। इसमें राजधानी कीव में कम से कम चार लोग मारे गए थे।      इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कल रात कहा कि वार्ताकार अमेरिकी पक्ष के साथ संवाद जारी रखे हुए हैं।

दिसम्बर 5, 2025 8:20 अपराह्न

views 65

रूस ने यूरोपीय संघ की परिसंपत्ति उपयोग योजना की कड़ी आलोचना की

रूस के विदेश मंत्रालय ने देश की परिसंपत्तियों का इस्‍तेमाल करने संबंधी यूरोपीय संघ के इरादे की आलोचना की है। मॉस्‍को में आज संवाददाताओं से बातचीत में रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मारिया जखारोवा ने यूरोपीय संघ को एक अपराधिक समूह बताया और उनकी योजना पर प्रश्‍न उठाए। उन्‍होंने कहा कि यूरोपीय संघ की योजनाओं का कोई वैधानिक आधार नहीं है। प्रवक्‍ता ने आगाह कि यूरोपीय संघ अगर इस प्रकार का कदम उठाता है तो रूस सख्‍त जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्‍होंने कहा कि यह सिर्फ शाब्दिक प्रतिक्रिया नहीं होगी बल्कि ...

नवम्बर 22, 2025 8:47 पूर्वाह्न

views 117

अगर यूक्रेन ने अमरीका की शांति योजना को अस्‍वीकार किया तो रूस की सेनाएं और आगे बढ़ेंगी: राष्ट्रपति पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन ने अमरीका की शांति योजना को अस्‍वीकार किया तो रूस की सेनाएं और आगे बढ़ेंगी। रूस की सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इस समझौते को अंतिम शांतिपूर्ण समाधान के आधार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। श्री पुतिन ने कहा कि 28 सूत्रीय योजना पर अभी तक अमरीका के साथ विस्तार से चर्चा नहीं हुई है लेकिन मॉस्को को इसकी एक प्रति प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस योजन...

नवम्बर 21, 2025 1:49 अपराह्न

views 89

रूस: रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के 33 ड्रोनों को नष्ट करने की पुष्टि की

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि कल रात यूक्रेन के 33 ड्रोनों को नष्ट कर दिया गया। रूसी विमानन नियामक के अनुसार रूस के आठ हवाई अड्डों के परिचालन को रातभर बंद करना पड़ा।   दक्षिणी रूस के स्लावयांस्क-ऑन-क्यूबन शहर में ड्रोन हमले के कारण दो लोग घायल हो गए और स्कूलों में कक्षाएं स्थगित कर दी गईं। स्थानीय गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि रोस्तोव क्षेत्र में सात ड्रोन गिराए गए।    

नवम्बर 19, 2025 12:42 अपराह्न

views 78

रूस के रक्षा मंत्रालय ने वोरोनेज में यूक्रेनी सेना द्वारा चार अमेरिकी मिसाइलें दागे जाने का दावा किया

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दक्षिणी शहर वोरोनेज में यूक्रेनी सेना द्वारा अमरीका से मिली चार मिसाइलें दागे जाने का दावा किया है। रूस ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। यूक्रेन ने पहली बार रूस में सैन्‍य ठिकानों पर हमले की बात स्‍वीकार की है। मीडिया की खबरों के अनुसार पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन द्वारा एक वर्ष पहले ही ऐसे हमलों से प्रतिबंध हटाए जाने के बावजूद यूक्रेन ने पहली बार रूस के खिलाफ अमरीकी बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया। यूक्रेन को अमरीका से आर्मी टैक्टिकल मिसाइल प्रणाल...

नवम्बर 16, 2025 2:25 अपराह्न

views 91

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने मॉस्को में आयोजित ईएईयू मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता की

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने मॉस्को में आयोजित कई बैठकों में भारत-यूरेशियन आर्थिक संघ- ईएईयू मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में श्री अग्रवाल ने यूरेशियन आर्थिक आयोग के व्यापार प्रभारी मंत्री आंद्रे स्लेपनेव तथा रूसी संघ के उद्योग और व्यापार उप मंत्री मिखाइल युरिन से मुलाकात की। श्री अग्रवाल ने भारतीय और रूसी उद्योग जगत के सदस्यों के साथ एक व्यावसायिक नेटवर्किंग पूर्ण सत्र को भी संबोधित किया। दोनों पक्षों ने व्यापार और आर्थिक सहयोग पर कार्य समूह के परिणामों पर चर्चा...

नवम्बर 16, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 116

रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन और इस्राइली पीएम नेतनयाहू ने गजा की स्थिति पर किया विचार-विमर्श

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने कल फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया घटनाक्रम विशेष रूप से गजा की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सीरिया में घटनाओं को लेकर भी बातचीत हुई। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों नेताओं ने गज़ा पट्टी में संघर्ष विराम समझौते को लागू करने और नज़र बंद लोगों की रिहाई पर भी विचार-विमर्श किया। संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी मिशन के इर्द-गिर्द बढ़ी कूटनीतिक गतिविधियों के बाद दोनों नेताओं की फोन पर ब...