सितम्बर 29, 2024 7:11 अपराह्न

views 87

रूस ने कल रात सात क्षेत्रों और अजोव सागर के ऊपर यूक्रेन के एक सौ 25 ड्रोन को नष्‍ट कर दिया  

  रूस ने कल रात सात क्षेत्रों और अजोव सागर के ऊपर यूक्रेन के एक सौ 25 ड्रोन को नष्‍ट कर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि वोल्‍गोग्राद में 67, बेल्‍गोग्रोद में 17, वोरोनेज में 17 और रोस्‍तोव में 18 ड्रोन गिराये गये हैं। इसके अलावा ब्रिनास्‍क, कुर्स्‍क और क्रास्‍नोदार में एक-एक और अजोव सागर के उपर तीन ड्रोन नष्‍ट किये गये हैं।     इससे पहले वोरोनेज के गवर्नर अलेक्‍सांद्र गुसेव ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि एक ड्रोन मास्‍को में आवासीय परिसर में गिरा और आग लग गई। कई अन्‍य स्‍थान...

अगस्त 31, 2024 6:07 अपराह्न

views 51

रूस के कामचटका क्षेत्र में वाचकाज़ेट्स ज्‍वालामुखी के निकट 22 लोगों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्‍टर लापता

      रूस के कामचटका क्षेत्र में वाचकाज़ेट्स ज्‍वालामुखी के निकट 22 लोगों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्‍टर लापता हो गया है। आज सुबह वित्‍याज़-एयरो एयरलाइन द्वारा संचालित एम आई-8 टी हेलीकॉप्‍टर का सम्‍पर्क उड़ान भरने के तुरन्‍त बाद टूट गया। फेडरल  एयर ट्रांसपोर्ट एजेन्‍सी ने बताया कि उड़ान भरने के तुरन्‍त बाद हेलीकॉप्‍टर निर्धारित कॉल  पर प्रतिक्रिया देने में असफल हो गया।

अगस्त 13, 2024 9:12 पूर्वाह्न

views 17

यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में आक्रमण करके रूसी सुरक्षाबलों के अभियान को धीमा करने का प्रयास किया: व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हाल में आक्रमण करके सम्‍भावित शांति वार्ता से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने और रूसी सुरक्षाबलों के अभियान को धीमा करने का प्रयास किया है। यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने पिछले मंगलवार को रूसी सीमा पार कर ली और कुर्स्क के कुछ भागों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। राष्‍ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर पश्चिमी देशों के सहयोग से रूस के नागरिकों और परमाणु अड्डों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने ऐसी परिस्थिति में बातचीत क...

अगस्त 9, 2024 12:51 अपराह्न

views 39

रूस की सेना में अब तक 91 भारतीयों नागरिकों को भर्ती किए जाने की मिली है सूचना:  विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर 

    विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज कहा है कि रूस की सेना में अब तक 91 भारतीयों नागरिकों को भर्ती किए जाने की सूचना मिली है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्‍न के उत्‍तर में डॉ.जयशंकर ने कहा कि इनमें से 14 लोगों को छुट्टी दे दी गई और दुर्भाग्य से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। उन्‍होंने बताया कि 69 भारतीय नागरिक रूसी सेना से रिहाई का इंतजार कर रहे है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।      रूस के विदेश मंत्री के साथ कई मौकों पर इस मुद्दे को उठाया गया...

अगस्त 2, 2024 12:23 अपराह्न

views 70

अमरीका और रूस ने शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से अपनी सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली पूरी की

संयुक्त राज्य अमरीका और रूस ने शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से अपनी सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली पूरी कर ली है। तुर्की की मध्यस्थता से हुए कैदी अदला-बदली समझौते में अमेरिका, नॉर्वे, जर्मनी, पोलैंड, रूस, बेलारूस और स्लोवेनिया शामिल थे। विभिन्न देशों के 16 कैदियों को दस रूसी कैदियों के बदले में यह समझौता किया गया। इसमें तीन अमेरिकी कैदी भी थे। इन तीनों का स्वागत करने के लिए इनका परिवार और राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी वहां मौजूद थे। रिहा किए गए तीन अमरीकियों को मेडिकल जांच के लिए ट...

जुलाई 11, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 67

रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा के बाद नई दिल्‍ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की दो देशों की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। श्री मोदी सोमवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रूस और ऑस्ट्रिया गए थे। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मास्को गए और दूसरे तथा अंतिम चरण में वे वियना गए। 

जुलाई 10, 2024 10:17 पूर्वाह्न

views 76

रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी की भारत की मांग पर सहमत हुआ रूस

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा है कि रूसी सेना में सहायक कर्मियों के रूप में कार्यरत भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने और उनकी स्वदेश वापसी की भारत की मांग पर रूस सहमत हो गया है। श्री क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन भारतीय नागरिकों को जल्द छोड़े जाने का मुद्दा मजबूती से उठाया है जिन्हें गुमराह करके रूसी सेना की सेवा में शामिल किया गया था। बताया जाता है कि श्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनके विश्राम गृह में रात्रिभोज के अवसर पर अनौपचारिक बा...

जुलाई 9, 2024 10:24 अपराह्न

views 79

भारत और रूस 2030 तक व्यापार लक्ष्य एक सौ अरब डॉलर निर्धारित करने पर सहमत हुए

  भारत और रूस 2030 तक व्यापार लक्ष्य एक सौ अरब डॉलर निर्धारित करने पर सहमत हो गये हैं। दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, कार्टोग्राफी, ध्रुवीय अनुसंधान, निवेश, व्यापार और फार्मा के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन शामिल हैं। भारत और रूस ने प्रसार भारती और टीवी नोवोस्ती के बीच प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग पर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बैठक के दौरान दोन...

जुलाई 9, 2024 8:38 अपराह्न

views 176

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्रदान किया गया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्रदान किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने श्री मोदी को यह सम्मान दिया। यह पुरस्कार, रूस और भारत के बीच एक विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित करने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री मोदी के विशिष्ट योगदान को मान्यता देता है।  1698 में जार पीटर द ग्रेट द्वारा रूस के पहले देवदूत और संरक्षक संत, सेंट एंड्रयू के सम्मान में यह पुरस्कार शुरू किया ...