अगस्त 7, 2026 9:37 अपराह्न

views 178

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों से सुझाव मांगे

रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे हैं। आरबीआई ने कहा है कि इस प्रस्तावित ढांचे का उद्देश्य भारत के नियमों को बासेल-3 के संशोधित मानकों के अनुरूप बनाना और डेरिवेटिव लेन-देन से जुड़े जोखिमों के प्रबंधन को और मजबूत करना है।     आरबीआई ने इस मसौदे पर विनियमित संस्थाओं, बाजार से जुड़े पक्षों और अन्य हितधारकों से इस महीने की 28 तारीख तक सुझाव आमंत्रित किए हैं।

मई 26, 2026 5:35 अपराह्न

views 86

सरकार ने RBI के नाम से जारी फर्जी ईमेल के दावे का खंडन किया

सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक. द्वारा जारी  ईमेल के दावे का खंडन किया है, जो ऑनलाइन प्रसारित हो रहा था। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि इस फर्जी ईमेल में लोगों से डोनेशन प्रोग्राम 2026 के तहत क्रेडिट शुल्क या लॉटरी योजना जीतने पर मुआवजे का भुगतान करने के लिए कहा गया था। जांच इकाई ने कहा कि यह ईमेल फर्जी है और लोगों को ठगने का  प्रयास है। इकाई ने स्पष्ट किया कि न तो भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऐसा कोई ईमेल जारी किया है और न ही वह लॉटरी या किसी अन्य योजना के लिए कोई डोनेशन प्रोग्राम चल...

अप्रैल 8, 2026 8:19 अपराह्न

views 182

सीआरएआर और आईएफआर मानदंडों में बदलाव, बैंकों के लिए राहत

भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने नियमों, पर्यवेक्षण, भुगतान प्रणालियों और वित्तीय बाजारों को शाामिल करते हुए विकासात्मक और नियामक नीतिगत उपायों की श्रृंखला जारी की है। आरबीआई ने नियमों के अंतर्गत, सीआरएआर में तिमाही शुद्ध लाभ शामिल करने से संबंधित शर्त को हटाकर बैंकों के लिए मानदंडों को आसान बनाने का प्रस्ताव दिया है। वाणिज्यिक बैंकों के लिए निवेश उतार-चढ़ाव आरक्षित-आईएफआर की आवश्यकता समाप्त करने का भी प्रस्ताव है, जबकि अन्य बैंक श्रेणियों के लिए मानदंडों को संशोधित किया गया है। आरबीआई ने कहा कि दक...

जनवरी 12, 2026 10:08 अपराह्न

views 135

डिजिटलीकरण ने वित्तीय सेवाओं में दक्षता, पहुंच और नवाचार को काफी हद तक बढ़ाया है: आरबीआई

भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि डिजिटलीकरण ने वित्तीय सेवाओं में दक्षता, पहुंच और नवाचार को काफी हद तक बढ़ाया है, लेकिन इसने जोखिमों की प्रकृति, गति और संचरण को भी बदल दिया है। उन्‍होंने मुंबई में कॉलेज ऑफ सुपरवाइजर्स के तीसरे वार्षिक वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।     सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री मल्‍होत्रा ने बताया कि विनियमन और पर्यवेक्षण अनुकूलनीय, सतर्क, पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति जागरूक और परिणाम केंद्रित होने चाहिए।      उन्होंने डेट...

दिसम्बर 20, 2025 6:38 अपराह्न

views 101

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों के लिए जोखिम-आधारित जमा बीमा ढांचे को मंज़ूरी दी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों के लिए जोखिम-आधारित जमा बीमा ढांचे को मंज़ूरी दे दी है। इस संबंध में अधिसूचना शीघ्र जारी होगी और यह अगले वित्त वर्ष से प्रभावी होगा। रिज़र्व बैंक ने अक्टूबर में जोखिम-आधारित प्रीमियम मॉडल का प्रस्ताव रखा था। बैंक के केंद्रीय बोर्ड ने हैदराबाद में आयोजित बैठक में, वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति तथा उसकी चुनौतियों पर चर्चा की। बोर्ड ने 2024-25 में भारत में बैंकिंग के रुझान और प्रगति की रिपोर्ट के मसौदे पर भी चर्चा की।

दिसम्बर 5, 2025 6:03 अपराह्न

views 96

एफआईईओ ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती के रिजर्व बैंक के निर्णय का किया स्वागत

भारतीय निर्यात संगठनों के परिसंघ- एफ.आई.ई.ओ. ने आज रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती करने के रिजर्व बैंक के निर्णय का स्‍वागत किया है। परिसंघ ने इसे समय पर लिया गया और उत्‍साह वर्धक निर्णय बताया, जो नकदी के दबाव को कम करेगा तथा निर्यात प्रतिस्‍पर्धा को सशक्‍त बनायेगा। भारतीय निर्यात संगठनों के परिसंघ के अध्‍यक्ष एस.सी.रलहन ने कहा कि दर की कटौती उधार लेने की लागत को कम करेगी। रेपो दर में कटौती निर्यातकों को कार्यशील पूंजी, प्रौद्योगिकी उन्नयन और अंतर्राष्ट्रीय विपणन प्रयास में उन्‍मुक्‍त होकर अध...

अक्टूबर 24, 2025 7:53 अपराह्न

views 115

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 702 अरब डॉलर से अधिक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग साढे चार अरब डॉलर बढ़कर 702 अरब डॉलर से अधिक हो गया। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक सांख्यिकीय अनुपूरक के अनुसार, पिछले सप्ताह के दौरान, स्वर्ण भंडार भी लगभग 6 अरब 18 करोड डॉलर बढ़कर 108 अरब डॉलर से अधिक हो गया।   इस बीच, मुद्रा परिसंपत्तियाँ 1 अरब 69 करोड डॉलर घटकर 570 अरब अमेरिकी डॉलर पर आ गईं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में केंद्रीय बैंक की हिस्सेदारी 30 मिलियन डॉलर घटकर 4 अरब 60 करोड डॉलर रह गई।    

अक्टूबर 24, 2025 7:17 अपराह्न

views 202

भारतीय रिज़र्व बैंक ने चौथा वैश्विक हैकथॉन, “हार्बिंगर 2025 – इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन शुरू किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपना चौथा वैश्विक हैकथॉन, "हार्बिंगर 2025 - इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन शुरू किया है। इसका उद्देश्य वित्‍तीय लेन-देन के लिए नवीन तकनीक-आधारित समाधान विकसित करना, ग्राहकों की पहचान की रक्षा करना और विश्वास को बढ़ावा देना है।   इस वर्ष हैकथॉन का विषय है- "सुरक्षित बैंकिंग: पहचान, अखंडता और समावेशिता द्वारा संचालित" । रिज़र्व बैंक ने संस्थाओं और व्यक्तियों को तीन समस्या-सूत्रों - टोकनकृत केवाईसी, ऑफलाइन सीबीडीसी और विश्वास बढ़ाने - के अंतर्गत नवाचार और तकनीक का उपयोग करके...

अक्टूबर 10, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 379

शिरीष चंद्र मुर्मु ने किया भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पदभार ग्रहण

श्री शिरीष चंद्र मुर्मु ने तीन साल की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस पद पर पदोन्नत होने से पहले वे रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। डिप्टी गवर्नर के रूप में, श्री शिरीष चंद्र मुर्मु संचार विभाग, सरकारी तथा बैंक लेखा विभाग और विनियमन तथा प्रवर्तन विभाग का कार्यभार संभालेंगे।    

सितम्बर 25, 2025 8:13 अपराह्न

views 141

भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के प्रमाणीकरण पर नए दिशानिर्देश जारी किए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के प्रमाणीकरण पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश अगले वर्ष पहली अप्रैल से प्रभावी होंगे। बैंक ने कहा कि डिजिटल भुगतानों में कम से कम एक परिवर्तनशील प्रमाण, जैसे पासवर्ड, ओटीपी या फ़िंगरप्रिंट का उपयोग करना होगा। जोखिम-आधारित जाँच, अंतर-संचालन और जारीकर्ता के दायित्‍वों पर भी बल दिया गया है।   इसके अतिरिक्त, पहली अक्तूबर, 2026 तक, कार्ड जारीकर्ताओं को सीमा-पार लेनदेन के लिए जोखिम-आधारित व्‍यवस्‍था लागू करना होगा। इन दिशानिर्देशों का उद्...