मई 26, 2026 5:35 अपराह्न | RBI

printer

सरकार ने RBI के नाम से जारी फर्जी ईमेल के दावे का खंडन किया

सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक. द्वारा जारी  ईमेल के दावे का खंडन किया है, जो ऑनलाइन प्रसारित हो रहा था। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि इस फर्जी ईमेल में लोगों से डोनेशन प्रोग्राम 2026 के तहत क्रेडिट शुल्क या लॉटरी योजना जीतने पर मुआवजे का भुगतान करने के लिए कहा गया था। जांच इकाई ने कहा कि यह ईमेल फर्जी है और लोगों को ठगने का  प्रयास है। इकाई ने स्पष्ट किया कि न तो भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऐसा कोई ईमेल जारी किया है और न ही वह लॉटरी या किसी अन्य योजना के लिए कोई डोनेशन प्रोग्राम चला रहा है।