अगस्त 29, 2025 4:45 अपराह्न

views 313

#आरबीआई ने रुपए को स्थिर रखने के लिए जून में हाजिर बाजार में 3.66 अरब डॉलर की शुद्ध विदेशी मुद्रा बेची

भारतीय रिज़र्व बैंक के मासिक बुलेटिन के अनुसार रुपये को स्थिर रखने के लिए जून में हाजिर विदेशी मुद्रा बाजार में 366 करोड़ डॉलर बेचे गए। जून में अमरीकी शुल्‍क को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों द्वारा भारत से पैसा निकालने के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव रहा। इस बीच, भारत में चालू खाता घाटा मामूली रहा और विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीनों के आयात को पूरा करने के लिए पर्याप्त था। रूपये के मूल्‍य में मामूली कमी के बावजूद जुलाई में रुपया प्रमुख उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम अस्थिर म...

जून 6, 2025 10:29 अपराह्न

views 47

आरबीआई ने रेपो दर को 5.5 प्रतिशत करने का निर्णय लिया

भारतीय रिजर्व बैंक- आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति- एमपीसी ने आज पिछली छह प्रतिशत वाली रेपो दर को 50 आधार अंको में लगातार तीसरी बार कटौती करके साढे पांच प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।  तरलता समायोजन सुविधा- एलएएफ के तहत स्थायी जमा सुविधा- एसडीएफ  दर को पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत पर समायोजित किया जाएगा। वहीं सीमांत स्थायी सुविधा- एमएसएफ और बैंक दर को पांच दशमलव सात-पांच पर समायोजित किया गया है।   रेपो दर में 50 आधार अंको की कटौती के बाद आशा की जा रही है कि इससे जुडी सभी बाहरी बेंचमार्क उधार दरों- ...

अप्रैल 20, 2025 2:16 अपराह्न

views 107

देश के विदेशी मुद्रा बाजार में पिछले 4 वर्षों में मजबूत वृद्धि देखी गई: आरबीआई गवर्नर, संजय मल्होत्रा

देश के विदेशी मुद्रा बाजार में पिछले चार वर्षों में मजबूत वृद्धि देखी गई है। यह वर्ष 2020 के 32 अरब डॉलर से लगभग दोगुना होकर 2024 में 60 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बाली में आयोजित एक सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत के वित्तीय बाजार अधिक गतिशील और लचीले हो गए हैं। ओवरनाइट मनी मार्केट में भी विस्तार हुआ है और इसका दैनिक कारोबार 2020 के लगभग 3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 5 दशमलव चालीस लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका था। श्...

मार्च 7, 2025 1:18 अपराह्न

views 71

2025-26 के दौरान बेंचमार्क दरों में 50 से 75 आधार अंकों की कटौती कर सकता है आरबीआई: क्रिसिल रिपोर्ट

  क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की इंडिया आउटलुक 2025 रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 2025-26 के दौरान खपत को बढ़ावा देने और ऋण लागत को कम करने के लिए बेंचमार्क दरों में 50 से 75 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कम ब्याज दरों से खपत को थोड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ये धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था में अन्य ब्याज दरों पर भी लागू होंगी, जिससे ऋण की लागत कम होगी।      केंद्रीय बैंक ने फरवरी की मौद्रिक नीति के दौरान अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लि...

मार्च 6, 2025 1:44 अपराह्न

views 255

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गैर-बैंक भुगतान प्रणाली संचालकों, फिन-टेक के संघों और एसआरओ के साथ बातचीत की

  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कल गैर-बैंक भुगतान प्रणाली संचालकों और फिन-टेक के संघों और स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) के साथ बातचीत की।     यह बातचीत भुगतान और फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र के साथ रिजर्व बैंक की सहभागिता का एक हिस्सा थी।     इस बातचीत में उप गवर्नर एम. राजेश्वर राव, टी. रबी शंकर और स्वामीनाथन जे. के साथ-साथ भुगतान, फिनटेक और विनियमन के प्रभारी कार्यकारी निदेशक भी शामिल हुए।     इस दौरान श्री मल्होत्रा ने भारत की वित्तीय प्रणाली और अर्थव्यवस्था के विकास में फि...

फ़रवरी 19, 2025 2:09 अपराह्न

views 108

भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित व्यापक आर्थिक और वित्तीय आंकड़े उपलब्ध कराएगा ‘आरबीआई डेटा’ मोबाइल ऐप 

भारतीय रिजर्व बैंक ने 'आरबीआई डेटा' नाम से एक मोबाइल ऐप शुरू किया है, जो लोगों को भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित व्यापक आर्थिक और वित्तीय आंकड़े उपलब्ध कराएगा।      बैंक ने एक बयान में कहा कि यह ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित आर्थिक डेटा की 11 हजार से अधिक विभिन्न श्रृंखलाएं उपलब्ध कराएगा। उपयोगकर्ता डेटा डाउनलोड भी कर सकते हैं। ऐप में डेटा के स्रोत का विवरण भी शामिल है। इसमें एक लोकप्रिय रिपोर्ट खंड भी है जिसमें बार-बार देखी जाने वाली रिपोर्टों की श्रृंखला शामिल है। ऐप के जरिये उपयोगकर्ताओं ...

अक्टूबर 7, 2024 8:29 अपराह्न

views 76

केन्‍द्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गर्वनर एम0 राजेश्‍वर राव के कार्यकाल में विस्‍तार किया

    केन्‍द्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गर्वनर एम0 राजेश्‍वर राव के कार्यकाल में विस्‍तार किया है। यह 9 अक्‍टूबर 2024 से प्रभावी होगा। रिजर्व बैंक के आधिकारिक वक्‍तव्‍य में बताया गया है कि कार्यकाल का यह विस्‍तार एक वर्ष या आगे के आदेश तक के लिये होगा। श्री राव का दूसरी बार एक वर्ष के लिए कार्यकाल बढाया गया है। वे अक्‍टूबर 2020 में तीन वर्ष के लिए रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गर्वनर नियुक्‍त हुए थे। श्री  राव पहले की तरह  विनियमन, संचार, प्रवर्तन, विधि और जोखिम निगरानी विभागों का कामकाज...

सितम्बर 5, 2024 7:23 अपराह्न

views 92

व्यापार करने में सुगमता और देश को विकसित राष्ट्र बनने के लिए स्थानीय स्तर पर सुधार महत्वपूर्ण हैं- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

        केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि व्यापार करने में सुगमता और देश को विकसित राष्ट्र बनने के लिए स्थानीय स्तर पर सुधार महत्वपूर्ण हैं। श्री गोयल ने नई दिल्ली में उद्योग और वाणिज्य मंत्रियों के सम्मेलन, उद्योग समागम-2024 की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान के अंतर्गत श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया और नियामक अनुपालन पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका व्यवसाय चलाने में बाधा डालने वाले पुराने नियम...

सितम्बर 5, 2024 7:02 अपराह्न

views 87

भारत की आर्थिक वृद्धि अच्‍छी स्थिति में है- आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास

            भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारत की आर्थिक वृद्धि अच्‍छी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक का सकल घरेलू उत्‍पाद-जीडीपी में वित्त वर्ष 2025 के लिए सात दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। मुंबई में भारतीय वाणिज्‍य और उद्योग महासंघ तथा भारतीय बैंक संघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वार्षिक एफ.आई.बी.ए.सी 2024 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री दास ने कहा कि यह दिखाने के लिए पर्याप्त आकडा है कि विकास चालकों के म...

सितम्बर 4, 2024 8:30 अपराह्न

views 137

भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की छह सौ 10वीं बैठक आज मुंबई में आयोजित की गई  

          भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की छह सौ 10वीं बैठक आज मुंबई में आयोजित की गई। बोर्ड ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्यों की समीक्षा की। बैठक में स्थानीय बोर्डों के कामकाज और चुनिंदा केंद्रीय विभागों की गतिविधियों सहित भारतीय रिज़र्व बैंक के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों पर भी गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने की और इसमें डिप्टी गवर्नर डॉ. माइकल देबब्रत पात्रा, श्री एम. राजेश्वर राव, श्री टी. रबी शंकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल ह...