अगस्त 1, 2026 8:05 अपराह्न
22
एनएच-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग शुरू
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजस्थान में एनएच-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर इस प्रणाली के शुरू होने से मानेसर से जयपुर तक की यात्रा बाधा रहित और सुगम हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि यह प्रणाली स्वचालित नंबर प्लेट पहचान तकनीक को फास्टैग आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के साथ एकीकृत करती है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सुगम मल्टी-...