अगस्त 1, 2026 8:05 अपराह्न | NHAI

printer

एनएच-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग शुरू

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजस्थान में एनएच-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर इस प्रणाली के शुरू होने से मानेसर से जयपुर तक की यात्रा बाधा रहित और सुगम हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि यह प्रणाली स्वचालित नंबर प्लेट पहचान तकनीक को फास्टैग आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के साथ एकीकृत करती है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सुगम मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली अनुभव के लिए, राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को अपने फास्टैग खातों में पर्याप्त शेष राशि बनाए रखना आवश्यक है। यदि खाते में फास्टैग का बैलेंस अपर्याप्त है, फास्टैग अमान्य है या काम नहीं कर रहा है, तो उपयोगकर्ताओं को उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान न करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक सूचना जारी की जाती है। ऐसे उपयोगकर्ताओं को ई-नोटिस प्राप्त होने के 72 घंटों के भीतर सामान्य उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। 72 घंटों के बाद भी भुगतान न करने पर, वाहन श्रेणी के अनुसार दोगुनी दर से उपयोगकर्ता शुल्क लिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला