भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर रखरखाव प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित कई उपाय शुरू किए हैं। इसके अंतर्गत एनएचएआई ने शहरी क्षेत्रों में जल निकासी प्रणालियों के मशीनीकृत रखरखाव और स्वचालित गड्ढा भरने और मशीनीकृत सड़क सफाई मशीनों सहित उन्नत मशीनीकृत सड़क रखरखाव उपकरणों की तैनाती के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकियों और रखरखाव प्रक्रियाओं को अपनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग रखरखाव और गुणवत्ता में सुधार करना है।
News On AIR | जून 9, 2026 9:59 अपराह्न | NHAI
एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव के लिए तकनीक आधारित उपाय शुरू किए