जुलाई 23, 2026 8:51 अपराह्न | NHAI

printer

एनएचएआई ने स्वच्छ शौचालय चित्र चुनौती की अवधि 30 जून 2027 तक बढ़ाई

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने स्वच्छ शौचालय चित्र चुनौती को 30 जून 2027 तक बढ़ा दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इसका उद्देश्य स्वच्छ शौचालय चित्र योजना में जनता की निरंतर भागीदारी और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है। साथ ही, इससे जुड़े फास्टैग रिचार्ज पुरस्कार का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है। मंत्रालय ने बताया कि इस पहल को राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। 2026 में अब तक अस्वच्छ शौचालयों की सूचना देने वाले 429 यात्रियों को एक हजार रुपये के फास्टैग रिचार्ज से पुरस्कृत किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला