जून 10, 2026 9:45 अपराह्न

views 53

ईरान ने समझौता करने में बहुत देर कर दी है और अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने समझौता करने में बहुत देर कर दी है और अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। उधर, ईरान ने कहा कि रात भर हुए हमलों के बाद वह अमरीका के साथ राजनयिक संबंधों का फिर से आंकलन करेगा। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरानी ठिकानों पर अमरीकी हमलों के जवाब में जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में उसके ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि बार-बार युद्धविराम उल्लंघन के बाद ईरान अमरीका के साथ राजनयिक संब...

अप्रैल 18, 2026 10:23 अपराह्न

views 190

अमरीका द्वारा कथित तौर पर पेश किए गए नए प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है ईरान

ईरान ने कहा है कि वह अमरीका द्वारा कथित तौर पर पेश किए गए नए प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अनुसार, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए तेहरान की हालिया यात्रा के दौरान ये प्रस्ताव पेश किए हैं। परिषद ने कहा कि ईरान ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन आगे की बातचीत के लिए अमरीका को अत्यधिक मांगों को छोड़ना होगा और अपनी मांगों को जमीनी हकीकत के अनुरूप ढालना होगा। परिषद ने यह भी कहा कि जब-तक युद्ध पूरी तरह समाप्त नहीं ...

अप्रैल 2, 2026 3:24 अपराह्न

views 115

बगदाद में अमरीका के दूतावास ने तत्काल सुरक्षा चेतावनी जारी की

  इराक की राजधानी, बगदाद में अमरीका के दूतावास ने तत्काल सुरक्षा चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया समूह, अगले 24 से 48 घंटे में बगदाद के भीतरी हिस्सोंर में हमले कर सकते हैं। इन समूहों ने पहले भी कुर्दिस्तान क्षेत्र सहित पूरे इराक में अमरीकी नागरिकों और अमरीका से जुड़े प्रतिष्ठानों पर हमले किए हैं। दूतावास ने चेतावनी दी है कि मिलिशिया के लोग अपहरण कर सकते हैं या फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग करके लोगों को डरा सकते हैं। अमरीका के अधिकारियों ने अपने सभी नागरिकों से तुरंत ...

जनवरी 11, 2026 9:05 अपराह्न

views 243

अगर अमरीका ईरान पर हमला करता है तो वह अमरीकी और इस्राइल को निशाना बनाएगा: ईरानी संसद के अध्यक्ष

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका ईरान पर हमला करता है तो वह अमरीकी सेना और इस्राइल को निशाना बनाएगा। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने बढ़ते राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों को दबाने पर ईरान पर हमला करने की एक बार फिर धमकी दी है। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे अमरीकी प्रशासन का हाथ होने का आरोप लगाया है।   प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़क...

जनवरी 11, 2026 9:01 अपराह्न

views 171

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी, हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हुई

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका हमला करता है तो ईरान, अमरीकी सेना और इस्राइल को निशाना बनाएगा। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने बढ़ते राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों को दबाने पर ईरान पर हमला करने की अपनी धमकी दोहराई है। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे अमरीकी प्रशासन का हाथ होने का आरोप लगाया है। खामनेई ने कहा कि प्रदर्शनकारी अमरीका के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए काम ...

नवम्बर 26, 2025 4:47 अपराह्न

views 146

56वें भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव में ईरान और इराक के फिल्म निर्माताओं ने किया शिरकत

56वें भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव में ईरान और इराक के फिल्म निर्माताओं ने आज संवाददाता सम्‍मेलन में दो फिल्मों की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि सेंसरशिप आम लोगों के दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करती है। ईरान की फिल्म माई डॉटर्स हेयर- राहा के निर्देशक सईद हेसम फरहमंद जू ने कहा कि यह फिल्म उनके अपने अनुभवों पर आधारित है और ईरानी महिलाओं के संघर्षों को दर्शाती है। निर्माता सईद खानिनामाघी ने कहा कि प्रतिबंधों ने ईरान के मध्यम वर्ग को कमजोर कर दिया है। यह फिल्‍म सर्वश्रेष्ठ नवोदित फीचर फिल...

सितम्बर 19, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 176

अमरीका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर परिचालन प्रतिबंधों में दी गयी छूट रद्द की

अमरीका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर परिचालन प्रतिबंधों में दी गयी छूट रद्द कर देने की घोषणा की है। यह छूट वर्ष 2018 में दी गयी थी। अमरीकी विदेश विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बंदरगाह पर परिचालन से जुड़े लोगों पर ईरान स्‍वतंत्रता और परमाणु अप्रसार अधिनियम के तहत प्रतिबंध लागू रहेगा। यह निर्णय इस वर्ष 29 सितम्‍बर से प्रभावी होगा।     अमरीकी प्रशासन ने कहा कि  छूट हटाने का फैसला ईरानी शासन के खिलाफ दबाव बनाने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की नीति के अनुरूप लिया गया है।     इस वर्ष मई में भारत और ईरान ने...

सितम्बर 9, 2025 8:40 अपराह्न

views 78

भारत और ईरान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय राजनीतिक परामर्श कल तेहरान में

भारत और ईरान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय राजनीतिक परामर्श कल तेहरान में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की।   इसमें आपसी संपर्क, अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा, आर्थिक, वित्तीय, व्यापार और वाणिज्यिक मामले तथा आपसी हित के अन्य क्षेत्र शामिल थे।   दोनों देशों ने विदेश कार्यालय परामर्श की प्रस्तावना के रूप में वार्षिक राजनीतिक परामर्श के नियमित आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।   द्विपक्षीय राजनीतिक परामर्...

अगस्त 18, 2025 11:43 पूर्वाह्न

views 73

दो दिवसीय दौरे पर आर्मेनिया और बेलारूस जाएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन सोमवार शाम आर्मेनिया और बेलारूस के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। यह घोषणा ईरान के राष्ट्रपति के राजनीतिक सलाहकार मेहदी सनाएई ने की। उन्होंने कहा यात्राओं के दौरान राष्ट्रपति के एजेंडे में आर्मेनिया और बेलारूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों में और व्यापार क्षेत्र में सुधार पर जोर दिया जाएगाा।   इसके साथ ही सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी होंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये यात्राएं जून के अंत में निर्धारित थीं, लेकिन स्थगित कर दी गईं। पेजेशकियन की आर्मेनिया यात्रा ऐस...

सितम्बर 30, 2024 8:38 पूर्वाह्न

views 74

ईरान में आईआरजीसी ने आज अपने शीर्ष कमांडरों में से एक अब्‍बास निलफोरौशन की मौत होने की पुष्टि कर दी है

ईरान में इस्‍लामिक रिवोल्‍यूशनरी गार्ड कोर-आईआरजीसी ने आज अपने शीर्ष कमांडरों में से एक अब्‍बास निलफोरौशन की मौत होने की पुष्टि कर दी है। आईआरजीसी के एक बयान के हवाले से ईरान की अधिकारिक समाचार एजेंसी सिपाआ न्‍यूज ने बताया कि लेबनान की राजधानी बेरूत पर इस्रायल के हाल में हुए हमले में शुक्रवार को निलफोरौशन मारा गया। वह लेबनान में सैन्‍य सलाहकार के तौर पर कार्यरत था।