सितम्बर 22, 2024 5:57 अपराह्न

views 92

पूर्वी ईरान के दक्षिण खोरासन प्रांत में एक कोयला खदान में हुए गैस विस्‍फोट में कम से कम 51 लोग मारे गए हैं

   पूर्वी ईरान के दक्षिण खोरासन प्रांत में एक कोयला खदान में हुए गैस विस्‍फोट में कम से कम 51 लोग मारे गए हैं। मीडिया की खबरों में बताया गया है कि कल स्‍थानीय समयानुसार रात 9 बजे तबास में मीथेन गैस के लीक होने के कारण मदनजू खदान में यह विस्‍फोट हुआ। विस्‍फोट के समय खदान के दो ब्‍लॉक में 69 श्रमिक थे। इस विस्‍फोट में 20 से अधिक श्रमिक घायल हुए हैं। अभी यह स्‍पष्‍ट नही हुआ है कि कितने लोग खदान में फंसे हुए हैं। प्रारंभिक खबरों में मृतकों की संख्‍या 30 बताई गयी थी जो बाद में बढ गई।

अगस्त 13, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 51

ईरान के उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद जवाद जरीफ ने नियुक्ति के 11 दिन बाद ही त्यागपत्र दिया

  ईरान के उपराष्‍ट्रपति मोहम्मद जवाद जरीफ ने नियुक्ति के केवल 11 दिन बाद त्यागपत्र दे दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री जरीफ ने कहा कि वे नये ईरानी सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के चयन के लिए बनी संचालन समिति के प्रमुख के रूप में अपने कार्य के परिणाम से संतुष्ट नहीं है। श्री जरीफ के अनुसार 19 मनोनीत मंत्रियों में से कम से कम सात उनकी पहली पसंद नहीं थे। श्री जरीफ ने कहा है कि उनके संदेश का अर्थ ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के प्रति निराशा व्‍यक्‍त करना नहीं है, लेकिन इससे उपराष्...

अगस्त 8, 2024 12:01 अपराह्न

views 47

सऊदी अरब ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की

  सऊदी अरब ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की है और इसे ईरान की संप्रभुता का 'घोर उल्लंघन' बताया है। इस घटना को लेकर यह सऊदी अरब की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है। 

अगस्त 8, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 83

ब्रिटेन और मिस्र ने अपनी एयरलाइंस को ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने की सलाह दी

  ब्रिटेन और मिस्र ने आतंकवादी संगठनोंं- हमास और हिजबुल्ला के कई आतंकवादियों की हत्या के मद्देनजर अपनी एयरलाइंस को ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने का परामर्श जारी किया है। यह परामर्श क्षेत्र में हिंसा फैलने की आशंकाओं को ध्‍यान में रखते हुए जारी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई एयरलाइन ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर रही हैं। इसके साथ ही इस्राइल और लेबनान के लिए कई उड़ानें भी स्थगित कर दी गई हैं। अमरीका की यूनाइटेड एयरलाइंस ने ...

अगस्त 2, 2024 4:32 अपराह्न

views 71

इस्राइल, ईरान और उसके सहयोगियों से संभावित हमले को देखते हुए हाई अलर्ट पर है

  इस्राइल, ईरान और उसके सहयोगियों से संभावित हमले को देखते हुए हाई अलर्ट पर है। हाल में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनिया और वरिष्ठ हिजबुल्लाह अधिकारी फुआद शुक्र के मारे जाने के मद्देनजर ये कदम उठाया जा रहा है।     इस बीच, तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। जॉर्डन के विदेश मंत्री एैमन सफादी और ईरान के उप विदेश मंत्री अली बघेरी कानी ने कल क्षेत्र में तनाव कम करने के तरीके तलाशने के लिए विचार-विमर्श किया। जॉर्डन के विदेश मंत्री ने कहा कि जो भी हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन...

अगस्त 2, 2024 1:12 अपराह्न

views 49

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात, ईरानी खतरों से मुकाबला करने पर हुई चर्चा

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कल रात इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बात कर इस्राइल के खिलाफ ईरानी खतरों का मुकाबला करने के लिए नई अमरीकी सैन्य तैनाती पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने आतंकवादी समूहों हमास, हिजबुल्लाह और हूति सहित ईरान से सभी खतरों के खिलाफ इस्राइल की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। राष्ट्रपति ने क्षेत्र में व्यापक तनाव को कम करने के लिए चल रहे प्रयासों के महत्व पर भी जोर दिया। अमरीका के उपराष्ट्रपति...

जुलाई 31, 2024 9:12 पूर्वाह्न

views 53

ईरान: राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल

  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। श्री गडकरी ने राष्ट्रपति पेज़ेशकियान को पदभार ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दी।      विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने चाबहार बंदरगाह के विकास पर सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति का भी आकलन किया। इसमें आगे कहा गया है कि दोनों पक्षों ने इस बात पर भी जोर दिया कि चाबहार बंदरगाह द...

जुलाई 29, 2024 4:02 अपराह्न

views 75

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस्फ़हान में आयोजित 54वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2024 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की

  भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के इस्फ़हान में 21 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित 54वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2024 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सभी पांच भारतीय प्रतिभागियों ने पदक जीते, जिनमें 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के रिदम केडिया और मध्य प्रदेश के वेद लाहोटी ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि महाराष्ट्र के आकर्ष राज सहाय, उत्तर प्रदेश की भाव्या तिवारी और राजस्थान के जयवीर सिंह को रजत पदक से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 43 देशों के कुल 193 छात्रों ने भाग लिया।        

जून 29, 2024 10:13 पूर्वाह्न

views 89

ईरान में संपन्न हुआ राष्‍ट्रपति पद के लिए मतदान, कुल चार उम्मीदवार हैं मैदान में

ईरान में कल राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। राष्‍ट्रपति पद के लिए कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं, इनमें संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कलिबाफ, परमाणु मामलों के शीर्ष वार्ताकार सईद जलीली, कानून मंत्री मुस्तफा पुरूमोहम्‍मदी और पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मसूद पेजेस्क्यिान शामिल हैं।        ईरान के चुनाव मुख्यालय ने बताया कि जीतने वाले उम्मीदवार के लिए पूर्ण बहुमत हासिल करना या कुल मतों का पचास प्रतिशत और एक वोट अधिक प्राप्‍त करना अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवारों के बीच अगले शुक्रवार को ...

जून 28, 2024 2:16 अपराह्न

views 81

ईरान में आज हो रहा है राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

ईरान में आज राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। 14वें राष्‍ट्रपति चुनाव 2025 में होने तय थे लेकिन पिछले महीने राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्‍टर दुर्घटना में मृत्‍यु हो जाने के कारण चुनाव की तारीख में परिवर्तन किया गया।   गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने टेलीविजन पर प्रसारित भाषण में चुनाव की घोषणा की। ईरान के सर्वोच्‍च नेता अल खमैनी ने पहला वोट दिया और चुनाव के दौरान ईरान के लोगों की एकता का आह्वान करते हुए संक्षिप्‍त भाषण दिया।   राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए पिचानवे से अधिक राज्‍यों में ...