जून 10, 2026 9:45 अपराह्न | America | Donald Trump | Iran

printer

ईरान ने समझौता करने में बहुत देर कर दी है और अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने समझौता करने में बहुत देर कर दी है और अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। उधर, ईरान ने कहा कि रात भर हुए हमलों के बाद वह अमरीका के साथ राजनयिक संबंधों का फिर से आंकलन करेगा। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरानी ठिकानों पर अमरीकी हमलों के जवाब में जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में उसके ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि बार-बार युद्धविराम उल्लंघन के बाद ईरान अमरीका के साथ राजनयिक संबंधों फिर समीक्षा करेगा। ईरान ने केशम द्वीप और सिरिक बंदरगाह पर हमले की खबर दी है। ईरानी मीडिया ने बंदर अब्बास और बाद में होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर जास्क के पास विस्फोटों की भी सूचना दी।