अप्रैल 20, 2025 2:12 अपराह्न

views 33

अमरीका के उप-राष्ट्रपति जे.डी. वैंस कल से भारत की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे

अमरीका के उपराष्ट्रपति जेम्‍स डेविड वैंस कल भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति वैंस की यह पहली भारत यात्रा है। उनके साथ पत्‍नी उषा वैंस और अमरीका के कई वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। वे कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे। उपराष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के दिल्ली में अन्य कई कार्यक्रम भी होंगे।  दोनों देश आपसी संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोनों पक्ष प्रधानमंत्री मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान इस वर्ष 13 फरवरी को जारी भारत-अमेरिका संयुक्त वक...

अप्रैल 13, 2025 6:58 अपराह्न

views 55

भारत-रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ को लेकर नई दिल्‍ली में एक साइकिल रैली का आयोजन

भारत-रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए आज नई दिल्‍ली में एक साइकिल रैली आयोजित की गई। इस रैली में तीन सौ से अधिक लोगों ने भागीदारी की। साइकिल रैली में 1941 से 1945 के महान देशभक्ति युद्ध में रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ का भी स्‍मरण किया गया। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने सोशल मीडिया एक्‍स पर दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं। रूसी दूतावास ने बताया कि रूस तथा भारत की रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्‍यापार तथा प्रौद्योगिकी, विज्ञान, ...

मार्च 9, 2025 8:20 पूर्वाह्न

views 65

द्विपक्षीय व्यापार समझौतों के तहत भारत ने ऑस्ट्रेलिया, संयुक्‍त अरब अमीरात, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे के लिए लागू अपने औसत शुल्‍क घटाए

भारत ने हाल ही में हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौतों के तहत ऑस्ट्रेलिया, संयुक्‍त अरब अमीरात, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे जैसे विकसित देशों के लिए लागू अपने औसत शुल्‍क को काफी हद तक घटा दिया है। सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में यूरोपीय संघ और ब्रिटेन सहित अन्य भागीदार देशों के साथ भी इसी तरह की बातचीत जारी है। अमरीका के साथ भी ऐसी ही चर्चा चल रही है।   इस वर्ष फरवरी में, भारत और अमरीका ने इस वर्ष के अंत तक पारस्परिक बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत करने पर सहमति व्यक्त की...

मार्च 8, 2025 2:03 अपराह्न

views 52

आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच को लेकर दुबई में उत्साह का माहौल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल होने वाले आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच को लेकर दुबई में उत्साह का माहौल है। हाल के मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड की दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।   भारत ने दुबई में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर पूरे आत्मविश्वास के साथ फाइनल में प्रवेश किया है। पिछले सप्ताह ग्रुप चरण के मुकाबले में, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 44 रनों की शानदार जीत हासिल की थी। दोनों टीमें मुंबई में 2023 आईसीसी पु...

मार्च 7, 2025 1:58 अपराह्न

views 60

यूरोप के साथ मेलजोल बढ़ा रहा है भारत: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत आज यूरोप के साथ मेलजोल बढ़ा रहा है। आयरलैंड के डबलिन यूनिवर्सिटी कॉलेज में अपने भाषण में, डाक्‍टर जयशंकर ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने 21 आयुक्तों के साथ यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन की हाल की भारत यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ लगभग 23 वर्षों से मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद जताई कि यह प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी।      मंत्री ने कहा, भारत पांचव...

मार्च 7, 2025 12:01 अपराह्न

views 59

अमरीका: सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत में प्रत्यर्पण रोकने की याचिका खारिज की

  अमरीका के सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उसने भारत में प्रत्यर्पण रोकने की मांग की थी।      पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा ने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने के लिए आपातकालीन अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि भारत को उनका प्रत्यर्पण यातना के खिलाफ अमेरिकी कानून और संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन का उल्लंघन होगा। याचिका में मेडिकल रिकॉर्ड का हवाला दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि उसे कई गंभीर और जानलेव...

मार्च 6, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 72

क्रिकेट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

    क्रिकेट में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कल रात लाहौर में दूसरे सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर ल‍िया है। फाइनल में रविवार, 9 मार्च को दुबई में न्‍यूजीलैंड का मुकाबला भारत से होगा। न्‍यूजीलैंड के 363 रन के लक्ष्‍य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 312 रन ही बना पाई।      भारत ने दुबई में मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया को चार विकेट से हराकार फाइनल में जगह बनाई थी। 

मार्च 6, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 62

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रहा है, जो भारत के हितों के अनुकूल है: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रहा है जो भारत के हितों के अनुकूल है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका की विदेश नीति में बदलाव अपेक्षित था और यह कई मायनों में भारत के हित में है। विदेश मंत्री कल शाम लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में 'भारत का उदय और विश्‍व में इसकी भूमिका' विषय पर एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। डॉ. जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री ने बदलती भ...

मार्च 5, 2025 8:49 पूर्वाह्न

views 141

क्रिकेट: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। दुबई में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने भारत को जीत के लिए 265 रन का लक्ष्‍य दिया जवाब में भारतीय टीम ने 48 ओवर 1 गेंद में 6 विकेट पर 267 रन बनाकर मैच जीत लिया। केएल राहुल ने शानदार छक्‍का जड़कर भारत को जीत दिलवाई, उन्‍होंने 42 रन बनाए। भारतीय टीम ने रोहि‍त शर्मा और शुभमन गिल का विकेट पॉवर प्‍ले में ही गवां दिया। जिसके बाद विराट कोहली और श...

मार्च 4, 2025 12:50 अपराह्न

views 70

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने व्यक्त किया आत्मविश्वास

  ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ अपनी टीम के हाई-स्टेक सेमीफाइनल मुकाबले से पहले शांत आत्मविश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अजेय प्रतिद्वंद्वी का सामना करने की चुनौती को स्वीकार किया, वहीं, उन्‍होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की परिस्थितियों के लिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों पर जोर दिया। पाकिस्‍तान में मौसम संबंधी बाधाओं सहित एक असामान्य टूर्नामेंट यात्रा और दुबई में जल्‍द पहुंचने को लेकर स्मिथ का मानना है कि उनकी टीम आज की प्रतियोगिता के लिए अच्छी तरह से तैयार है। दुबई...