मार्च 4, 2025 8:50 पूर्वाह्न

views 73

जम्‍मू-कश्‍मीर और मणिपुर को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख की टिप्पणियों को भारत ने खारिज किया

    जिनेवा में मानवाधिकार परिषद में जम्‍मू-कश्‍मीर और मणिपुर को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क की टिप्पणियों को भारत ने दृढ़ता से खारिज कर दिया है।     संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि श्री अरिंदम बागची ने टिप्पणियों को निराधार और आधारहीन बताते हुए कहा कि वे जमीनी हकीकत को प्रतिबिंबित नहीं करती।     श्री बागची ने इस बात पर जोर दिया कि भारत एक जीवंत और विविध समाज वाला विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने तुर्क के कश्मीर और मणिपुर के संदर्भ तथा जम्मू-कश्मीर के...

मार्च 4, 2025 12:51 अपराह्न

views 44

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया से 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने होंगे। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। भारतीय टीम स्‍पिनर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ ठोस जीत के बाद भारत ने अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड को भी रोमांचक मैच में 44 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ, भारत सभी तीन मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम अनुभवहीन होने के बावजूद बेहतर प्रद...

मार्च 4, 2025 6:54 पूर्वाह्न

views 86

भारत और नेपाल ने जल स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और आरोग्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  भारत और नेपाल ने जल स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और आरोग्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कल नई दिल्‍ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते का प्राथमिक एजेंडा दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और जल, स्वच्छता तथा आरोग्य क्षेत्र में अंतर-सरकारी सहयोग को मजबूती प्रदान करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जल शक्ति मंत्री, सी.आर. पाटिल ने जोर देकर कहा कि समझौता ज्ञापन सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्थिरता और क्षेत्रीय सहयोग के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारे संवा...

फ़रवरी 27, 2025 9:14 पूर्वाह्न

views 39

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। भारत ने पाकिस्‍तान को अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर एक विफल देश बताया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन क्षितिज त्यागी ने जिनेवा में पाकिस्तान के नेताओं पर अपने सैन्य-आतंकवादी परिसर से झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल के वर्षों में क्षेत्र की उल्लेखनीय राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का हवाला देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ, हमेशा भारत का अभिन्न अंग बना रह...

फ़रवरी 23, 2025 1:45 अपराह्न

views 61

सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी फ्रांस की चार दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए

    सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी फ्रांस की चार दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इसका लक्ष्‍य भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करना है।      सेनाध्‍यक्ष कल पेरिस में लेस इनवेलिडेज़ में फ्रांस के वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। वे गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे और फ्रांस के सेनाध्‍यक्ष जनरल पियरे के साथ बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सेनाध्‍यक्षों की बैठक का लक्ष्‍य भारत और फ्रांस के बीच सैन्‍य सहयोग बढ़ाना है। जनरल द्विवेदी पेरिस में प्रतिष्ठित...

फ़रवरी 23, 2025 1:49 अपराह्न

views 49

भारत ने भीषण तूफान सारा के मद्देनजर हांडुरास को 26 टन मानवीय सहायता भेजी

भारत ने भीषण तूफान सारा के मद्देनजर हांडुरास को 26 टन मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस खेप में चिकित्‍सीय उपकरण, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीमीटर, दस्ताने, सीरिंज और तरल पदार्थ, कंबल, स्लीपिंग मैट और स्वच्छता किट सहित चिकित्सा आपूर्ति और आपदा राहत सामग्री शामिल है।

फ़रवरी 21, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 66

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कल दुबई मे भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तौहीद हृदय के शतक की बदौलत 228 रन बनाये। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5, हर्षित राणा ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिये।      जवाब में शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 47वें ओवर में आसानी से लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।      प्रतियोगिता में आज पाकिस्तान के कराची में अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दो...

फ़रवरी 20, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 65

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा

  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण में आज भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम जीत के साथ इस प्रतियोगिता की शुरूआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

फ़रवरी 20, 2025 8:18 पूर्वाह्न

views 66

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शुरूआती मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराया

  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड ने कल रात कराची में गत चैंपियन पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को न्‍यूजीलैंड की टीम को रोकने के लिए संघर्ष करना पड़ा, जिन्होंने 50 ओवरों में 5 विकेट पर 320 रन बनाए। टॉम लैथम ने 118 रन बनाकर न्‍यूजीलैंड की टीम का नेतृत्व किया, जबकि विल यंग ने 107 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने सिर्फ 39 गेंदों पर 61 रन जोड़े, जिससे न्यूजीलैंड ने अंतिम 10 ओवरों में 113 रन बनाए।     जवाब में पाकिस्तान की टी...

फ़रवरी 19, 2025 1:36 अपराह्न

views 621

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को “आतंकवाद का वैश्विक केंद्र” बताते हुए उसकी निंदा की

  भारत ने पाकिस्तान को "आतंकवाद का वैश्विक केंद्र" बताते हुए उसकी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने इसे विडंबना बताया है कि इस्लामाबाद आतंक से लड़ने में सबसे आगे होने का दावा करता है। कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 20 से अधिक संयुक्त राष्ट्र-सूचीबद्ध आतंकवादी संस्थाओं को पनाह देता है और सीमा पार आतंकवाद को भी समर्थन प्रदान करता है। श्री हरीश ने कहा कि भारत जैश-ए-मोहम्मद और हरकत उल मुजाहिदीन जैसे दर्जनों अन्य समूहों के माध्यम...