फ़रवरी 19, 2025 1:36 अपराह्न

views 732

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को “आतंकवाद का वैश्विक केंद्र” बताते हुए उसकी निंदा की

  भारत ने पाकिस्तान को "आतंकवाद का वैश्विक केंद्र" बताते हुए उसकी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने इसे विडंबना बताया है कि इस्लामाबाद आतंक से लड़ने में सबसे आगे होने का दावा करता है। कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 20 से अधिक संयुक्त राष्ट्र-सूचीबद्ध आतंकवादी संस्थाओं को पनाह देता है और सीमा पार आतंकवाद को भी समर्थन प्रदान करता है। श्री हरीश ने कहा कि भारत जैश-ए-मोहम्मद और हरकत उल मुजाहिदीन जैसे दर्जनों अन्य समूहों के माध्यम...

जनवरी 26, 2025 4:54 अपराह्न

views 56

देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में जोश और उत्साह के साथ मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस

देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आज जोश और उत्साह के साथ 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इन राज्य में झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मिजोरम, नागालैंड शामिल हैं, वहीं केंद्र शासित प्रदेश में लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोवर शामिल हैं।   मिजोरम राज्य में आज पूरे हर्षोल्‍लहास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। यह समारोह आइजोल शहर के मध्य असम राइफल्स के लामुअल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे ...

जनवरी 25, 2025 6:12 अपराह्न

views 217

पीएम मोदी ने इंदौर और उदयपुर को विश्‍व के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर और उदयपुर को विश्‍व के 31 जलमयभूमि-वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह मान्यता सतत विकास और प्रकृति तथा शहरी विकास के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि सभी को देशभर में हरियाली, स्वच्छता और अधिक पर्यावरण अनुकूल शहरी स्थान बनाने की दिशा में काम करते रहने के लिए प्रेरित करेगी।

जनवरी 25, 2025 5:46 अपराह्न

views 82

भारत लोकतंत्र की जननी है और देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्राचीन काल से चली आ रही है: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि यह गर्व की बात है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा, विविधतापूर्ण, युवा, समावेशी और संवेदनशील लोकतंत्र है। हम सभी देशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि हमारा लोकतन्त्र विश्व का प्राचीनतम लोकतन्त्र होने के साथ-साथ विश्व का सबसे विशाल, विविधतापूर्ण, युवा, समावेशी और संवेदनशील लोकतन्त्र भी है। pic.twitter.com/MsohcfNZFJ — President of India (@rashtrapatibhvn) January 25, 2025 आज नई दिल्ली में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्...

जनवरी 25, 2025 3:35 अपराह्न

views 80

वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितता के मद्देनजर सहयोग बढ़ाने के आह्वान के साथ दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक सम्‍पन्‍न

वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितता के मद्देनजर सहयोग बढ़ाने के आह्वान के साथ दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक सम्‍पन्‍न हो गई है। समापन भाषण में मंच के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंड ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और संघर्षों को समाप्त करने के तरीकों को खोजने जैसी महत्वपूर्ण राजनीतिक प्राथमिकताओं पर तत्काल ध्यान देने पर जोर दिया। आर्थिक दृष्टिकोण सत्र के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि बदलता हुआ भू-राजन...

जनवरी 11, 2025 3:23 अपराह्न

views 431

अगले वर्ष भारत में आयोजित होने वाले 28वें CSPOC का मुख्य जोर AI और सोशल मीडिया के अनुप्रयोग पर होगा: ओम बिरला

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने 2026 में राष्‍ट्रमण्‍डल देशों की संसदों के अध्‍यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्‍मेलन में भारत की मेजबानी करने की घोषणा की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री बिरला ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि आगामी कार्यक्रम महत्‍वपूर्ण वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने संबंधी अर्थपूर्ण संवाद और सहयोगात्‍मक प्रयासों को बढ़ावा देगा। उन्‍होंने कहा कि 28वें सीएसपीओसी में कार्यकारी संसदों में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस और सोशल मीडिया के एप्‍लीकेशन पर बल दिया जाएगा। श्री बिरला ने इस अनुक...

जनवरी 3, 2025 5:29 अपराह्न

views 72

भारत ने जंगल की आग से जूझ रहे बोलिविया के लिए मानवीय सहायता भेजी

भारत ने जंगल की आग से जूझ रहे बोलिविया के लिए मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जयसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि अग्निशमन उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा किट, दवाइयां और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खेप बोलिविया के लिए रवाना की गई है। कुल मिलाकर 16 टन अग्निशमन उपकरण और संबंधित राहत सामग्री भेजी जाएगी। यह सहायता वनों में लगने वाली आग के कारण होने वाले पर्यावरणीय संकट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में भी मदद करेगी।    

दिसम्बर 30, 2024 9:19 अपराह्न

views 117

रक्षा मंत्रालय ने दो हजार 867 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर किए हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने आज दो हजार 867 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। ये अनुबंध रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डीआरडीओ की एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन- एआईपी प्लग के निर्माण और भारतीय पनडुब्बियों से इसे जोडने तथा कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों को इलेक्ट्रॉनिक हैवी वेट टॉरपीडो- ईएचडब्ल्यूटी से जोडने के लिए किए गए हैं। दोनों अनुबंधों पर नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि एआईपी प्लग के निर्माण का अनुबंध मुंबई के मझगांव...

दिसम्बर 29, 2024 7:42 अपराह्न

views 82

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 333 रनों की बढ़त

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 333 रनों की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया कल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चौथे टेस्ट के 5वें दिन अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 228 रन से आगे बढ़ाएगा। आज चौथे दिन स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन के बीच आखिरी विकेट के लिए 55 रनों की नाबाद साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 228 रन बनाए और स्टंप तक अपनी बढ़त 333 रनों तक पहुंचा दी। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट चटकाए और भारत के लिए 200 टेस्ट विकेट पूरे करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इससे पहल...

दिसम्बर 18, 2024 9:20 अपराह्न

views 39

भारत सभी अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश: जॉर्ज कुरियन

अल्पसंख्यक मामलों के केन्‍द्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने आज कहा कि भारत सभी अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत का वसुधैव कुटुम्बकम का विचार, देश में सभी के लिए समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित करता है। श्री कुरियन ने कहा कि पाली और प्राकृत को शास्त्रीय भाषाओं की सूची में शामिल करने का सरकार का हाल में लिया गया निर्णय भाषाई अल्पसंख्यकों को मजबूत करने की दिशा में उसकी प्र...