सितम्बर 4, 2025 3:51 अपराह्न

views 45

2डी सामग्री भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अग्रणी बना सकता है: नीति आयोग सीईओ

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने प्रौद्योगिकी स्वामित्व की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है। कोई भी देश उधार ली गई तकनीक पर निर्भर नहीं रह सकता। उन्होंने फ्रंटियर टेक इनसाइट्स पर तिमाही रिपोर्ट के विमोचन के बाद यह बात कही, जिसमें 2डी सामग्री के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।   श्री सुब्रह्मण्यम ने 2डी सामग्री को अगला बड़ा तकनीकी परिवर्तनकर्ता बताया और कहा कि यह सिलिकॉन पर निर्भरता को कम करके भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अग्रणी बना सकता है। उन्होंने बताया कि भारत को अनुसंधान और विक...

अगस्त 31, 2025 6:48 अपराह्न

views 66

भारत अपनी पड़ोस प्रथम, एक्ट ईस्ट और हिंद-प्रशांत नीतियों के तहत म्यांमां के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज थिअनचिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से अलग म्यांमां के सुरक्षा और शांति आयोग के अध्यक्ष, वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। बैठक के दौरान, श्री मोदी ने कहा कि भारत अपनी पड़ोस प्रथम, एक्ट ईस्ट और हिंद-प्रशांत नीतियों के तहत म्यांमां के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और विकास कार्यों, रक्षा तथा सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और सीमा व्यापार सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर आगे की रणनीति पर चर्चा की...

अगस्त 29, 2025 10:29 अपराह्न

views 46

जापान आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने के सफ़र में साझेदार है: विक्रम मिसरी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि जापान आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने के सफ़र में साझेदार है। प्रधानमंत्री मोदी की दो दिन की जापान यात्रा पर मीडिया से बात करते हुए, विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने लगभग ढाई घंटे एक साथ बिताए, इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की और समझौतों का आदान-प्रदान किया। द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा, दोनों प्रधानमंत्रियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति पर भी चर्चा की, और यह स्पष्ट था कि भू-...

अगस्त 30, 2025 7:44 पूर्वाह्न

views 97

भारत और जापान ने निवेश, आर्थिक सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सहित कई क्षेत्रों में अगले 10 वर्षों का रोडमैप तैयार किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और जापान ने अगले 10 वर्षों में जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। उन्‍होंने कहा कि इसमें भारत और जापान के लघु और मध्‍यम उद्यमों और स्‍टार्टअप्‍स को जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्‍होंने जापानी कंपनियों को आमंत्रित किया कि वे भारत में निवेश करें और विश्‍व के लिए विनिर्माण में योगदान करें। टोक्‍यो में 15वें भारत-जापान वार्षिक सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ संयुक्‍त संव...

अगस्त 28, 2025 10:09 अपराह्न

views 96

भारत और बांग्लादेश तस्‍करी, मानव तस्‍करी और अवैध घुसपैठ सहित सीमा पर अपराध रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने पर सहमत

भारत और बांग्लादेश ने समन्वित गश्त तथा सतर्कता बढ़ाने और ईमानदार प्रतिबद्धताओं जैसे अतिरिक्त एहतियाती उपाय अपनाकर सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की है। यह सहमति आज भारतीय सीमा सुरक्षा बल  और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश द्वारा ढाका में  बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश  के पिलखाना मुख्यालय में महानिदेशक  स्तर के चार दिन के  सीमा सम्मेलन के समापन पर जारी  संयुक्त बयान में व्यक्त की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय सीमा सुरक्षा बल   के महानिदेशक दलजीत सिंह च...

अगस्त 28, 2025 7:18 अपराह्न

views 51

भारत और भूटान ने कृषि क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग-समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और भूटान ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। कृषि मंत्रालय के सचिव देवेश चतुर्वेदी और भूटान के कृषि सचिव थिनले नामग्याल ने थिम्पू में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कृषि मंत्रालय ने कहा है कि यह समझौता ज्ञापन भारत और भूटान के बीच स्थायी साझेदारी में बहुत महत्वपूर्ण है। यह खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि और ग्रामीण समृद्धि के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह समझौता ज्ञापन कृषि अनुसंधान तथा नवाचार, पशुधन स्वास्थ्य तथा उत्पादन,...

अगस्त 15, 2025 2:17 अपराह्न

views 112

दूसरा वनडे: भारत ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की

ब्रिस्‍बेन में दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत-ए महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया-ए महिला टीम पर दो विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। 266 रन के लक्ष्‍य के जवाब में भारतीय टीम ने मात्र एक गेंद बाकी रहते जीत हासिल की। यस्तिका भाटिया ने 71 गेंद में 66 रन बनाकर श्रृंखला में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। 39वें ओवर में एक सौ 93 रन पर भारत के सात विकेट गिर चुके थे और उसकी पराजय निश्चित लग रही थी।   आठवें विकेट के लिए तनुजा कंवर और प्रेमा रावत की जोडी ने 62 गेंद में 68 रन जोड़कर भारत को जीत सुनिश्च...

जुलाई 5, 2025 7:02 अपराह्न

views 111

विश्‍व बैंक ने भारत को विश्‍व के सर्वाधिक समानता वाले देशों में किया शामिल

विश्‍व बैंक ने भारत को विश्‍व के सर्वाधिक समानता वाले देशों में शामिल किया है। विश्‍व बैंक के अनुसार भारत का गिनी सूचकांक 25 दशमलव पांच है और यह भारत को विश्‍व में आर्थिक दृष्टि से  चौथा सर्वाधिक समतावादी देश बनाता है। पहले तीन देश स्‍लोवाक गणराज्‍य, स्लोवेनिया और बेलारूस हैं। गिनी सूचकांक से जाना जा सकता है कि किसी देश में किस प्रकार लोगों के बीच समान रूप से आय, सम्‍पत्ति और खपत का बटवारा होता है। भारत को मामूली रूप से विषमता वाले श्रेणी में शामिल किया गया है जिनका गिनी सूचकांक 25 से 30 के बीच ...

अप्रैल 20, 2025 2:12 अपराह्न

views 27

अमरीका के उप-राष्ट्रपति जे.डी. वैंस कल से भारत की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे

अमरीका के उपराष्ट्रपति जेम्‍स डेविड वैंस कल भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति वैंस की यह पहली भारत यात्रा है। उनके साथ पत्‍नी उषा वैंस और अमरीका के कई वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। वे कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे। उपराष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के दिल्ली में अन्य कई कार्यक्रम भी होंगे।  दोनों देश आपसी संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोनों पक्ष प्रधानमंत्री मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान इस वर्ष 13 फरवरी को जारी भारत-अमेरिका संयुक्त वक...

अप्रैल 13, 2025 6:58 अपराह्न

views 54

भारत-रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ को लेकर नई दिल्‍ली में एक साइकिल रैली का आयोजन

भारत-रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए आज नई दिल्‍ली में एक साइकिल रैली आयोजित की गई। इस रैली में तीन सौ से अधिक लोगों ने भागीदारी की। साइकिल रैली में 1941 से 1945 के महान देशभक्ति युद्ध में रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ का भी स्‍मरण किया गया। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने सोशल मीडिया एक्‍स पर दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं। रूसी दूतावास ने बताया कि रूस तथा भारत की रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्‍यापार तथा प्रौद्योगिकी, विज्ञान, ...