सितम्बर 19, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 58

भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से, विश्‍व स्‍तरीय सुविधाजनक बंदरगाहों का करेगा निर्माण

भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से, विश्‍व स्‍तरीय सुविधाजनक बंदरगाहों का निर्माण करेगा।      मत्‍स्‍य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत मत्‍स्‍य विभाग ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के साथ तकनीकी सहयोग संधि पर हस्‍ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत देश के तीन प्रमुख बंदरगाह- दीव में वनकबरा, पुद्दुचेरी में कराइकल और गुजरात के जखाऊ बंदरगाह पर तीन सौ उनहत्‍तर करोड़ अस्‍सी लाख रुपये निवेश किए जाएंगे।      मत्‍स्‍य विभाग के सचिव डॉक्‍टर अभिलक्ष लिखी ने राष्‍ट्रीय खाद्...

सितम्बर 17, 2025 8:18 अपराह्न

views 66

भारत और मोजाम्बिक के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नौसेना का पहला स्क्वाड्रन मोज़ाम्बिक पहुंचा

भारत और मोजाम्बिक के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नौसेना का पहला स्क्वाड्रन मोज़ाम्बिक पहुँच गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार स्‍क्‍वाड्रन में शामिल आईएनएसटीआईआर, आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी कल मापुटो पहुँच गए। इस स्‍क्‍वाड्रन का नेतृत्‍व कैप्टन तिजो के. जोसेफ कर रहे थे। उनका स्‍वागत मोज़ाम्बिक नौसेना और रक्षा सलाहकार ने किया।     मंत्रालय ने बताया है कि चार दिन की यात्रा के दौरान, भारतीय स्क्वाड्रन मोज़ाम्बिक नौसेना के साथ विभिन्न संयुक्त प्रशिक्षण गत...

सितम्बर 17, 2025 7:14 अपराह्न

views 52

भारत ने आस्‍ट्रेलिया को दिया 293 रन का लक्ष्‍य, मंधाना ने खेली शतकीय पारी

न्‍यू चंडीगढ में आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय महिला क्रिकेट मैचों की श्रृ्ंखला के दूसरे मैच में भारत ने 293 रन का लक्ष्‍य दिया है। भारतीय टीम 292 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए स्‍मृति मंधाना ने 91 गेंद सर्वाधिक 117 रन की पारी खेली।     इससे पहले, आस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम एक-शून्‍य से आगे चल रही है।    

सितम्बर 17, 2025 7:02 अपराह्न

views 224

भारत की जीडीपी में 6.5% की दर से हो रही बढ़ोत्तरी

दुनिया में जारी उथल-पुथल के बावजूद भारत की अर्थव्‍यवस्‍था प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍थाओं में सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍था बनी रहेगी। अमरीका की क्रेडिट और रेटिंग एजेंसी स्‍टैंडर्ड एंड पुअर्स के अनुसार भारत की जीडीपी मौजूद वित्‍त वर्ष में साढ़े छह प्रतिशत की दर से आगे बढ़ती रहेगी। एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के विकास प्रदर्शन में लचीलापन बना हुआ है, हालांकि भारी झटकों ने देश के समक्ष थोड़े समय के लिए चुनौतियां पैदा की हैं। भारत ने आर्थिक सुधारों, ढांचागत विकास और नीतिगत सुधारो...

सितम्बर 12, 2025 6:48 पूर्वाह्न

views 73

भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को गहरा करने को देंगे प्राथमिकता: सर्जियो गोर

नई दिल्ली में अमरीका के मनोनीत राजदूत, सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत और अमरीका के रिश्‍ते, दुनियाभर में महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक हैं। सीनेट में अपनी नियुक्ति के दौरान, गोर ने भारत को एक रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति, आर्थिक विकास और सैन्य क्षमताएँ साझा सुरक्षा हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। श्री गोर ने कहा कि वे भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को गहरा करने को प्राथमिकता देंगे।   उन्होंने कहा कि इसमें संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार, रक्षा प्...

सितम्बर 12, 2025 6:14 पूर्वाह्न

views 77

मॉरीशस के प्रधानमंत्री की काशी यात्रा, भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए ख़ास: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की काशी यात्रा, इस शहर के सांस्कृतिक महत्व और भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए और भी ख़ास हो गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने परस्‍पर सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर भी स...

सितम्बर 10, 2025 7:53 अपराह्न

views 96

भारत ने हमेशा मॉरीशस का किया है दृढ़तापूर्वक समर्थन : मॉरीशस प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा है कि भारत-मॉरीशस के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक विश्वसनीय साझेदार रहा है और आज भी बना हुआ है। भारत ने हमेशा मॉरीशस का दृढ़तापूर्वक समर्थन किया है।   मुंबई में मॉरीशस-भारत व्यापार सम्मेलन में श्री रामगुलाम ने कहा कि परिस्थितियों ने दोनों देशों को अनिश्चितता को स्वीकार करने और मज़बूत और विश्वसनीय साझेदारी के ज़रिए उसका सर्वोत्तम प्रबंधन करने के लिए बाध्य किया है। उन्‍होंने भारत को मॉरीशस का शीर्ष व्यापारिक साझेदार और तीसरा बड़ा आयातक बताया। &n...

सितम्बर 10, 2025 5:11 अपराह्न

views 88

भारत और यूरोपीय संघ ने ब्रुसेल्स में आतंकवाद निरोध पर संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक आयोजित की

भारत और यूरोपीय संघ ने कल ब्रुसेल्स में आतंकवाद निरोध पर संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक आयोजित की। वार्ता की सह-अध्यक्षता यूरोपीय विदेश कार्रवाई सेवा में सुरक्षा और रक्षा नीति निदेशक मैसीज स्टेडजेक और विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (आतंकवाद निरोध) केडी देवल ने की।   विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की। यूरोपीय संघ ने निर्दोष नागरिकों की हत्या पर संवेदना दोहराई।   दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद सहित सभी रूपों और अभिव्यक...

सितम्बर 9, 2025 8:40 अपराह्न

views 57

भारत और ईरान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय राजनीतिक परामर्श कल तेहरान में

भारत और ईरान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय राजनीतिक परामर्श कल तेहरान में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की।   इसमें आपसी संपर्क, अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा, आर्थिक, वित्तीय, व्यापार और वाणिज्यिक मामले तथा आपसी हित के अन्य क्षेत्र शामिल थे।   दोनों देशों ने विदेश कार्यालय परामर्श की प्रस्तावना के रूप में वार्षिक राजनीतिक परामर्श के नियमित आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।   द्विपक्षीय राजनीतिक परामर्...

सितम्बर 9, 2025 6:58 अपराह्न

views 87

मॉरीशस: प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम आज से आठ दिवसीय भारत यात्रा पर

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम आज से 16 सितंबर तक आठ दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे।   अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री रामगुलाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने पर चर्चा करेंगे। मुम्‍बई में वे एक व्‍यापारिक सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे।   विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत और मॉरीशस के संबंध बहुत घनिष्‍ठ रहे हैं तथा दोनों देश ऐतिहासिक, सांस्‍कृतिक औ...