जून 21, 2024 8:53 अपराह्न

views 64

भारत और बांग्लादेश अपने विशेष संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि भारत और बांग्लादेश अपने विशेष संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि दोनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को देखते हुए दोनों पक्षों को बहुत उम्‍मीदें हैं। बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना की भारत की राजकीय यात्रा के बारे में श्री जयसवाल ने कहा कि कल दोनों देशों के बीच कुछ समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हज यात्रियों की मौत...

जून 21, 2024 1:27 अपराह्न

views 94

बांग्लादेश: भारतीय उच्चायोग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पर ढाका में किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन

     बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ढाका के मीरपुर स्थित शहीद सुहरावर्दी इंडोर स्टेडियम में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यवाहक उच्चायुक्त डॉ. बिनॉय जॉर्ज ने कहा कि योग, भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर एक एकीकृत शक्ति के रूप में काम कर सकता है। इस अवसर पर बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के राज्य मंत्री नाहिद एज़हर खान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जून 21, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 71

टी-20 विश्वकप: सुपर-8 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया

ट्वेन्टी-20 क्रिकेट विश्वकप के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया है। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्‍तान की तरफ से अज्‍मतुल्‍लाह उमरजई ने सर्वाधिक 26 रन बनाए और भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। भारत के लिए सूर्य कुमार यादव ने सर्वाधिक 53 रन बनाए जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान ने तीन विकेट लिए। सूर्य कुमार यादव को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।     सुपर-8 में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बा...

जून 19, 2024 12:19 अपराह्न

views 56

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज

  भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम बेंगलुरु के एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। यह श्रृंखला का दूसरा मुकाबला है। रविवार को पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए भारत ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। तीसरा मैच 23 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के अलावा एक टेस्ट मैच और तीन टी-20 मुकाबले भी होंगे। ये मुकाबले चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स...

जून 17, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 55

भारत और अमरीका के बीच आज नई दिल्‍ली में शुरू होगी महत्‍वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल पर दूसरी वार्षिक बैठक

भारत और अमरीका के बीच महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल पर दूसरी वार्षिक बैठक आज नई दिल्‍ली में शुरू होगी। दो दिन की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्य रूप से पिछले वर्ष 31 जनवरी को वाशिंगटन में हुई बैठक के दौरान विचार-विमर्श के दायरे में आई सभी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की जाएगी। इसमें तेजस मार्क-दो लड़ाकू विमानों के लिए जेट इंजन से संबंधित प्रौद्योगिकी ...

जून 17, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 47

देश के कपड़ा निर्यात में इस वर्ष मई महीने में 9.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

देश के कपड़ा निर्यात में इस वर्ष मई महीने में 9.59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दुनिया के प्रमुख बाजारों में प्रतिकूल आर्थिक स्थितियों के बावजूद यह वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान भारत से वस्‍त्र निर्यात में भी 9.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। मई महीने में कपड़ा और परिधान निर्यात में पिछली मई की तुलना में 9.70 प्रतिशत की समग्र वृद्धि रही। मई में भारत का कुल निर्यात बढ़कर 68.29 अरब अमरीकी डॉलर हो गया। 14 जून को वाणिज्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों ...

जून 17, 2024 9:22 पूर्वाह्न

views 70

अमरीका और भारत के रणनीतिक साझेदारी फोरम की 7वीं वार्षिक लीडरशिप शिखर बैठक आज वांशिगटन में शुरू होगी

लोकसभा चुनाव के बाद पहले उच्‍चस्‍तरीय अमरीका-भारत संवाद के तहत दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी फोरम की सातवीं वार्षिक लीडरशिप शिखर बैठक आज शाम वाशिंगटन में शुरू होगी। बैठक में दोनों देशों के नीति निर्माताओं, व्यवसाय जगत प्रमुखों, राजनीतिज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख हितधारकों को विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। सम्मेलन के दौरान महत्वपूर्ण तकनीकी पहल के अलावा, भारत-अमरीका आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने पर भी विचार होगा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन महत्वप...

जून 16, 2024 2:01 अपराह्न

views 59

भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ने अमरीका के अलास्का में आयोजित रेड फ्लैग अभ्यास में भाग लिया

भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी ने अमरीका के अलास्का में आयोजित रेड फ़्लैग 2024 अभ्यास में भाग लिया।  इस अभ्‍यास का यह दूसरा संस्करण था। ये एक उन्नत हवाई युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास है, जो अमेरिकी वायु सेना द्वारा वर्ष में चार बार आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना के साथ-साथ सिंगापुर गणराज्य वायु सेना, ब्रिटेन की रॉयल वायु सेना, रॉयल नीदरलैंड वायु सेना, जर्मन लूफ़्टवाफे़ और अमेरिकी वायु सेना की भागीदारी रही। इसमें भारतीय वायुसेना दल के राफेल विमान और वायुसैनिकों, तकनीशियनों, इंजीनियरो...

जून 16, 2024 1:30 अपराह्न

views 64

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर से बेंगलुरू के एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जायेगा। भारतीय टीम की कप्‍तानी हरमनप्रीत सिंह और  दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी लौरा वोलवार्ड करेंगी।  यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए 2025 में होने वाले एकदिवसीय महिला विश्व कप के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस दौरे में  तीन एकदिवसीय मैचों के साथ एक टेस्ट मैच और तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी।

जून 16, 2024 8:10 पूर्वाह्न

views 57

पेरुगिया चैलेंजर के फाइनल में पहुंचे शीर्ष वरीयता-प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल

शीर्ष वरीयता-प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल पेरुगिया चैलेंजर के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में स्पेन के बर्नाबे जपाटा मिरालेस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में नागल का मुकाबला इटली के लुसियानो दार्देरी जर्मनी के डैनिएल ऑल्टमाएर के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।      प्रतियोगिता के डबल्स फाइनल में, भारत के एन. श्रीराम बालाजी और जर्मनी के आंद्रे बेगेमैन की जोड़ी अर्जेंटीना के गाइडो एड्रोजी और मैक्सिको के माइगुल एंजेल रेएस वारेला की जोड़ी से हार गए।