जून 28, 2024 1:11 अपराह्न
59
आईसीसी टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
भारत ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। कल रात गुयाना में हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया जिसके बाद भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में सर्वाधिक 57 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने तीन व...