जुलाई 2, 2024 10:10 पूर्वाह्न

views 78

अंडर-23 एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रहा भारत

    भारत 23 वर्ष से कम उम्र के पहलवानों की एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रहा। जॉर्डन के अम्‍मान में भारत के युवा पहलवानों ने फ्री स्‍टाइल कुश्‍ती में चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते। अभिमन्यु ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में, जोंटी कुमार ने 92 किलोग्राम भारवर्ग में, साहिल जगलान ने 97 किलोग्राम भारवर्ग और अनिरुद्ध कुमार ने 125 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते। रोहित ने 65 किलो और जयदीप ने 74 किलो वर्ग में रजत पदक जीते। शुभम ने 57 किलो और अमित ने 79 किलो वर्ग में...

जुलाई 2, 2024 10:15 पूर्वाह्न

views 55

जिम्बाब्वे दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है भारतीय क्रिकेट टीम

  भारतीय क्रिकेट टीम 6 से 14 जुलाई के बीच 5 मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलने के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस दौरे के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की श्रृंखला के सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे ने श्रृंखला के लिए अपनी सत्रह सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी और अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी करेंगे। दूसरी ओर, भारत ने पहले ही जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

जुलाई 1, 2024 10:06 पूर्वाह्न

views 74

संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अफगानिस्तान पर हो रहे सम्मेलन में भाग ले रहा है भारत

  भारत संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अफगानिस्तान पर हो रहे सम्मेलन में भाग ले रहा है। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव जे.पी. सिंह बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तालिबान शासित देश में अफगानी लोगों के जीवन में सुधार और सुगमता के उपाय तलाशने पर हो रहे इस तीसरे सम्मेलन में भारत सहित 25 देश शामिल हैं। तालिबान के पहली बार इस विचार विमर्श में शामिल होने को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने इस बात से इंकार किया है कि दोहा में हो रही बैठक तालिबान को अंतर्...

जुलाई 1, 2024 12:12 अपराह्न

views 51

महिला क्रिकेट: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच का आज चौथा दिन, दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक पांच विकेट खोकर 302 रन बनाए

महिला क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में टेस्ट मैच जारी है। मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक पांच विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 35 रन पीछे है। इससे पहले, भारत ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहली पारी में 266 रन पर आउट कर फॉलोऑन पर खेलने के लिए मजबूर कर दिया था। स्पिनर स्नेह राणा ने दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट झटके और टेस्ट क्रिकेट में आठ विकेट हासिल करने वाली तीसरी महिला...

जून 30, 2024 10:47 पूर्वाह्न

views 56

भारत ने बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में फिलीपींस को हराकर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

भारत ने इंडोनेशिया में आयोजित बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में फिलीपींस को 3-2 से हराकर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कल खेले गए निर्णायक मैच में भार्गव राम अरिगेला और वेन्नाला के की मिश्रित युगल जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए फाम वान ट्रूंग और बुई बिच फुओंग के खिलाफ 17-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की।      इसके बाद प्रणय शेट्टीगर ने ट्रान क्वोक खान को 10-21, 21-18, 21-17 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। सीनियर नेशनल्स में तन्वी शर्मा ने ट्रान थी अन्...

जून 30, 2024 10:29 पूर्वाह्न

views 73

भारत ने रचा इतिहास, दूसरी बार जीता टी-20 क्रिकेट विश्व कप का खिताब

भारत ने आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप-2024 का खिताब जीत लिया है। यह भारत का 17 साल बाद दूसरा टी-20 विश्व कप खिताब है। रोहित शर्मा की कप्तानी में कल बारबोडास के किंग्स्टन ओवल में खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर ये जीत हासिल की।      पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली के 59 गेंदों पर 76 रन और अक्षर पटेल के 31 गेंदों पर 47 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में किसी भी टीम का यह सर्वाधिक स्कोर...

जून 29, 2024 12:43 अपराह्न

views 67

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्‍लिंकन के कथन के प्रति भारत के कई धार्मिक गुरुओं ने जताई कड़ी आपत्ति

भारत में कई धार्मिक गुरुओं ने अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्‍लिंकन के कथन के प्रति कड़ी आपत्ति जताई है। एंटनी ब्‍लिंकन का कहना है कि भारत में घृणा भाषण और धर्मांतरण रोधी कानून में वृद्धि चिंताजनक है। अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष सैय्यद नसीरुद्दीन चिश्ती और अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक गुरु के उत्तराधिकारी ने इस रिपोर्ट को झूठा, फर्जी और मनगढ़ंत कहा है।   सरकार  सभी प्रकार के धर्म में आस्था रखने वाले लोगों और उनके अनुयायियों को बिना किसी बंधन के सह-अस्तित्‍व सुनिश्चित करती है। अजमे...

जून 29, 2024 12:33 अपराह्न

views 40

अंतर्राष्‍ट्रीय प्रवासन संगठन मुख्यालय में  भारत ने  कोलंबो प्रक्रिया के अध्यक्ष के रूप में अपनी पहली बैठक की अध्यक्षता की

भारत ने कल जिनेवा में अंतर्राष्‍ट्रीय प्रवासन संगठन  (आईओएम) मुख्यालय में स्थायी प्रतिनिधि स्तर की बैठक में कोलंबो प्रक्रिया के अध्यक्ष के रूप में अपनी पहली बैठक की अध्यक्षता की। कोलंबो प्रक्रिया के सचिवालय की मेजबानी अंतर्राष्‍ट्रीय प्रवासन संगठन करता है। इसका मुख्यालय जिनेवा में है। विदेश मंत्रालय में वाणिज्य दूत, पासपोर्ट, वीजा और भारतीय मामलों के सचिव मुकतेश परदेशी ने आगामी अध्यक्ष के रूप में विशेष संबोधन दिया।        उन्होंने कोलंबो प्रक्रिया के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और इसके सदस्यों के ब...

जून 29, 2024 9:55 पूर्वाह्न

views 82

महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, शैफाली वर्मा ने लगाया टेस्ट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक

महिला क्रिकेट में चेन्‍नई में दक्षिण अफ्रीका के साथ एक मात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज भारत पहली पारी में कल के स्कोर चार विकेट पर 525 रन से आगे खेलेगा। कल पहले दिन भारत की शैफाली वर्मा और स्‍मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महिला टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में पहले विकेट के लिए 292 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।   शैफाली ने भी 197 गेंदों में 205 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया। मंधाना ने 161 गेंदों में 149 रन की शानदार पारी खेली। भारतीय महिलाओं ने एक ही दिन में 525 रन बनाक...

जून 29, 2024 9:15 पूर्वाह्न

views 69

टी-20 विश्व कप: फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से, बारबाडोस में खेला जाएगा मैच

टी-20 विश्व कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। बारबाडोस में खेले जाने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।   रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पिछले विजेता इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पराजित किया। दोनों टीमें भारत और दक्षिण अफ्रीका प्रतियोगिता में अजेय बनी हुई हैं। यह मैच भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का आखिरी मैच होगा।