जून 15, 2024 12:47 अपराह्न

views 38

सऊदी अरब: भारत से 1 लाख 75 हजार इस वर्ष पहुंचे हज यात्रा करने

भारत सहित दुनिया भर से 20 लाख से अधिक हज यात्री आज सऊदी अरब पहुंचे हैं। इस वर्ष हज यात्रा में भारत से एक लाख 75 हजार से अधिक लोग गये हैं। इनमें से एक लाख 40 हजार हज यात्री भारतीय हज समिति के माध्यम से और लगभग 35 हजार निजी संचालकों के माध्यम से गए हैं। इस साल पांच हजार से अधिक भारतीय महिला हज यात्री बिना मेहरम या पुरुष अभिभावक के हज यात्रा पर गई हैं।

जून 15, 2024 8:04 पूर्वाह्न

views 85

अपने उच्‍चतम स्‍तर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

  जून को समाप्त सप्ताह में, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अरब 307 करोड़ डॉलर बढ़कर अपने उच्‍चतम स्‍तर 655 अरब 817 करोड़ डॉलर हो गया। इसके पिछले सप्ताह में मुद्रा भंडार 4 अरब 837 करोड़ डॉलर बढ़कर 651 अरब 51 करोड़ डॉलर हो गया था।     मुद्रा भंडार का पिछला उच्चतम स्तर 10 मई को 648 अरब 87 करोड़ डॉलर का था। विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है।

जून 15, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 66

आज से शुरू हो रहा है 18वां मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह 

  18वां मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह आज से शुरू हो रहा है। सात दिन के इस महोत्सव की शुरुआत चार्ली हेमिल्‍टन जेम्‍स निर्देशित फिल्म बिली एंड मॉली- एन ऑटर लव स्टोरी के प्रीमियम से होगी। इस वर्ष के समारोह में 59 देशों की 61 भाषाओं में बनी तीन सौ चौदह फिल्में दिखाई जाएंगी।   इस वर्ष के समारोह में पहली बार, वृत्तचित्र फिल्म बाजार की शुरुआत की जा रही है। इससे व्यक्तिगत फिल्‍म निर्माताओं को अपनी फिल्मों का खरीददार, प्रायोजक और सहयोगी ढूंढने के लिए बाजार उपलब्ध हो सकेगा।   समारोह में जा...

जून 15, 2024 7:37 पूर्वाह्न

views 16

जी-7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक में हुई प्रतिरक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन के क्रम में, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने प्रतिरक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और आशा व्यक्त की कि रक्षा संबंधी औद्योगिक सहयोग में और अधिक वृद्धि होगी। दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा भी की।    उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, विनिर्माण, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, यांत्रिक बुद्धिमत्ता और महत्वपूर्ण खनिजों में वाणिज्यिक संबंधों को बढ़...

जून 15, 2024 7:29 पूर्वाह्न

views 72

टी-20 विश्व कप: अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में आज भारत का मुकाबला कनाडा से 

आईसीसी टी-20 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज भारत अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में कनाडा से खेलेगा। यह मैच फ्लोरिडा में, भारतीय समयानुसार अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।      इससे पहले, कल आयरलैंड के साथ मुकाबला रद्द हो जाने के बाद, अमरीका ने सुपर आठ में जगह बना ली। यह पहला मौका है जब अमरीका सुपर 8 में पहुंचा है। भारत के बाद अमरीका ग्रुप-ए की दूसरी टीम है, जो सुपर-8 में पहुंची है। पूर्व चैंपियन पाकिस्तान और आयरलैंड सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

जून 15, 2024 7:26 पूर्वाह्न

views 81

जी-7 शिखर सम्‍मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इटली में की जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल इटली में जी-7 शिखर सम्‍मेलन से इतर, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ बैठक की। श्री मोदी ने कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भी जापान के साथ संबंधों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।   भारत और जापान के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भागीदारी है। इनमें मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना और भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता साझेदारी शामिल हैं। बैठक में, दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग संबंधी मौजूदा कार्यों की समीक्षा भी की।

जून 14, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 60

कुवैत आग दुर्घटना में मारे गए भारतीयों के शवों को लेकर कोच्चि पहुंचा विशेष विमान

कुवैत में आग की घटना में मारे गए लोगों के शवों को लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया। कुवैत से 45 भारतीय नागरिकों के शव कोच्चि शहर लाए गए हैं।

जून 14, 2024 8:31 पूर्वाह्न

views 63

कुवैत अग्निकांड में मारे गए भारतीयों के परिजनों को दो लाख रुपये देगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये देगी। मंगफ में श्रमिक शिविर की मालिक कंपनी एन.बी.टी.सी. ने प्रत्येक प्रभावित परिवार के लिए 8 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रमुख प्रवासी भारतीय व्यवसायी और संयुक्त अरब अमीरात स्थित लुलु समूह के अध्यक्ष, एम.ए. यूसुफ अली ने भी मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये देने का वादा किया है। केरल सरकार ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।    

जून 14, 2024 8:27 पूर्वाह्न

views 64

विशेष विमान से स्वदेश लाए जा रहे हैं कुवैत में भीषण अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर

कुवैत के मनगाफ में भीषण अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर आज भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ान से कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे लाए जाएंगे। यह विशेष विमान कुवैत से रवाना हो चुका है।   विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, कुवैत के अधिकारियों के साथ विमान की स्वदेश वापसी के बारे में समन्वय कर रहे हैं।   इस दुर्घटना में 45 भारतीय मारे गए हैं, जिनमें से 23 केरल से हैं। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन व उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे और दिवंगतों के ...

जून 13, 2024 5:28 अपराह्न

views 58

सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में देश का रक्षा निर्यात बढ़ाकर 50 हजार करोड़ रुपये करना है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में देश का रक्षा निर्यात बढ़ाकर 50 हजार करोड़ रुपये करना है। आज अपने मंत्रालय का कार्यभार संभालते हुए उन्होंने कहा कि भारत पहले ही 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उपकरण निर्यात कर चुका है, जो ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि सरकार एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहती है और देश की सुरक्षा और सुरक्षा बलों का कल्याण उनकी प्राथमिकता बनी रहेगी। श्री सिंह ने मंत्रालय की पहले 100 दिनों की कार्य योजना पर एक समीक्षा बैठक की भी अध्यक्...