अगस्त 15, 2026 6:10 अपराह्न
72
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देने वाले विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देने वाले विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया है। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू भी शामिल हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शुभकामनाओं के जवाब में श्री मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच बहु-आयामी तथा सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों पक्ष मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के लोगों की समृद्धि और कल्याण ...