अगस्त 14, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 35

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश में 600 फुट लम्बे राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छह सौ फुट लम्‍बे भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश में प्रत्‍येक नागरिक के दिल में देशभक्ति की जडें गहरी हैं और यह राज्‍य की आकर्षक सांस्‍कृतिक विरासत में स्‍पष्‍ट तौर पर झलकती है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के प्रति इतना उत्‍साह देखकर उन्‍हें अत्‍यंत प्रसन्‍नता हो रही है।

अगस्त 13, 2024 2:14 अपराह्न

views 164

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

  स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो सुबह चार बजे से चलेगी। सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 15-15 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा। इसके अलावा, जिन लोगों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें स्टेशनों पर सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश और यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों पर निकास के लिए मान्य होगी, जो कार्यक्रम स्थ...

अगस्त 9, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 78

देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए देश में 9 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान 9 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में संस्‍कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। उन्‍होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में वर्ष 2022 में शुरू किया गया था और पिछले वर्ष दस करोड़ से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे अपलोड कि...

अगस्त 8, 2024 9:05 पूर्वाह्न

views 58

अंतरिक्ष में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करके स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाएगा इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करके इस स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाएगा। उपग्रह को लॉन्च करने के लिए स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया जाएगा और यह उपग्रह 15 अगस्त को सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। 

जुलाई 29, 2024 8:54 अपराह्न

views 69

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली पतंग और मांझे की बिक्री से पहले दिल्ली पुलिस ने अवैध मांझे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया

  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली पतंग और मांझे की बिक्री से पहले दिल्ली पुलिस ने अवैध मांझे के खिलाफ शहर में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध चाइनीज मांझे की 50 चरकी जब्त की गई हैं। पुलिस ने चाइनीज मांझे को लेकर एक परामर्श भी जारी किया है। पुलिस ने अपील की है कि नागरिक चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह लोगों के साथ ही जानवर और पक्षियों के लिए भी जानलेवा है।