अगस्त 25, 2026 5:39 अपराह्न
39
विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने पर दिया जोर
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान और चिकित्सा से बेहतर तरीके से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया है, ताकि इसका दायरा और समाज पर प्रभाव बढ़ाया जा सके। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में अधिक प्रचार-प्रसार करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत में अनुसंधान और नवाचार के लिए अधिक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है और ऐसे में पारंपरिक ज्ञान को विज्ञान और चिकित्सा के विभिन्न संस्थानों और क्षेत्रों से जोड़ा जाना चाहिए। ...