अगस्त 25, 2026 5:39 अपराह्न | Dr. Jitendra Singh

printer

विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने पर दिया जोर

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान और चिकित्सा से बेहतर तरीके से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया है, ताकि इसका दायरा और समाज पर प्रभाव बढ़ाया जा सके। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में अधिक प्रचार-प्रसार करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत में अनुसंधान और नवाचार के लिए अधिक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है और ऐसे में पारंपरिक ज्ञान को विज्ञान और चिकित्सा के विभिन्न संस्थानों और क्षेत्रों से जोड़ा जाना चाहिए।
 
डॉ. सिंह ने कहा कि भारत की उन्नत वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं के साथ-साथ समृद्ध पारंपरिक ज्ञान का विशाल भंडार अनुसंधान और नवाचार के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला