फ़रवरी 23, 2025 7:37 पूर्वाह्न

views 84

दिल्ली की नवगठित विधानसभा का तीन दिन का पहला सत्र कल से शुरू होगा

  दिल्ली की नवगठित विधानसभा का तीन दिन का पहला सत्र कल से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। दूसरे दिन दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे और पिछली सरकार के कामकाज से जुड़ी सीएजी रिपोर्टें प्रस्तुत की जाएंगी। इस बीच,श्री सक्सेना ने विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। श्री लवली नव-निर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

फ़रवरी 21, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 103

दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को दी मंजूरी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले विधानसभा सत्र में सीएजी रिपोर्ट पेश करने का आश्वासन दिया

दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का फैसला किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल शाम पहली मंत्रिमंडल बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से 5 लाख रुपये के टॉप-अप के साथ आयुष्मान भारत योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है और इसे जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा की पहली बैठक में नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 14 रिपोर्टें पेश की जाएंगी।   फिलहाल सामान्य प्रशासन, सेवा, वित्त, राजस्व, महिला और बाल विकास, भ...

फ़रवरी 20, 2025 12:25 अपराह्न

views 631

दिल्ली सरकार में होंगे छह केबिनेट मंत्री, आज लेंगे शपथ

  दिल्‍ली सरकार में छह केबिनेट मंत्री होंगे। इनमें प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिन्दर सिंह सिरसा, रविन्‍द्र इन्‍द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप दिल्‍ली में कार्य करेगी।   पार्टी नेता मनजिन्‍दर सिंह सिरसा ने भी आज शपथ लेने से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व को धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि यह सभी क...

फ़रवरी 20, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 76

दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चलते मार्ग परिवर्तन को लेकर यातायात परामर्श जारी किया

    राजधानी के रामलीला मैदान में आज होने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग परिवर्तन को लेकर यातायात परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार बहादुर-शाह जफर मार्ग, आईटीओ से दिल्ली गेट, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक, अरुण आसफ अली मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट से हमदर्द चौक मार्ग पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।     इसके अलावा सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ, अजमेरी गेट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग प...

फ़रवरी 20, 2025 7:00 पूर्वाह्न

views 88

रामलीला मैदान में आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

    श्रीमती रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में कल नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।     उपराज्यपाल आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर बजे रेखा गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक...

फ़रवरी 19, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 119

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक आज शाम नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। बैठक के दौरान दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। अगले मुख्यमंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह रामलीला मैदान में होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीती हैं।

जनवरी 22, 2025 7:25 अपराह्न

views 84

दिल्ली में कल गणतंत्र दिवस समारोह से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन

दिल्ली में कल गणतंत्र दिवस समारोह से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन होगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है।  फुल ड्रेस रिहर्सल कल सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। यातायात पुलिस ने बताया कि परेड रिहर्सल विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक जाएगी। आज शाम से परेड खत्‍म होने तक कर्तव्‍यपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने जाम से...

जनवरी 19, 2025 7:45 अपराह्न

views 70

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद जारी आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर चलाया जा रहा है विशेष अभियान

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद जारी आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर दिल्‍ली नगर निगम शहर में विशेष अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत आज करीब पांच हजार होर्डिंग, बीस हजार से ज्‍यादा पोस्‍टर बैनर और करीब दस हजार राजनीतिक दलों के झंडे हटाये गये। इस अभियान के तहत निगम ने राजधानी के विभिन्‍न इलाकों में लगे करीब 15 सौ साइनज बोर्ड भी हटाए हैं।

जनवरी 19, 2025 7:41 अपराह्न

views 71

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम को लेकर एक जारी किया आदेश

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम को लेकर एक आदेश जारी किया है। पुलिस के मुताबिक राजधानी में एक फरवरी तक हैंग ग्‍लाइडर्स, मानव रहित हवाई वाहन, मानव रहित विमान प्रणाली, कम हवा के गुब्‍बारे और ड्रोन प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस ने बताया कि आदेश का उल्‍लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। IMPORTANT NOTICE regarding No-Fly Zone/Prohibition of certain flying objects in the NCT of Delhi in view of #RepublicDay2025.#DPUpdates pic.twi...

जनवरी 6, 2025 5:36 अपराह्न

views 98

कर्नाटक में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) के 2 मामले आने के बाद दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दिए निर्देश

कर्नाटक में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस-एचएमपीवी के दो मामले सामने आने के बाद दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण विभाग को राजधानी में पूरी व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिये हैं। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की सलाह के अनुसार सभी अस्‍पतालों को श्वास की बीमारी में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। श्री भारद्वाज ने स्‍वास्‍थ्‍य सचिव से प्रतिदिन तीन अस्‍पतालों का निरीक्षण करने और मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपने ...