अगस्त 25, 2025 8:38 अपराह्न

views 72

दिल्ली: विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने लगभग 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया

विकास मंत्री और करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कपिल मिश्रा ने आज सभापुर क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विकास कार्यों के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य करावल नगर की हर गली को विकास से जोड़ना और लोगों का जीवन सुविधाजनक बनाना है। श्री मिश्रा ने कहा कि इस साल के अंत तक इस क्षेत्र में के सभी 11 गांवों में गलियों का पक्कीकरण और नाला निर्माण हो जाएगा।    

अगस्त 25, 2025 5:33 अपराह्न

views 69

दिल्ली: मेट्रो सेवा के लिए टिकट किराए में किया संशोधन

दिल्ली मेट्रो ने आज से मेट्रो सेवा के लिए टिकट किराए में आधिकारिक तौर पर संशोधन किया है। इस बढ़ोतरी के बाद, यात्रियों को बढ़ी हुई राशि का भुगतान करना होगा। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में दिल्‍ली मेट्रो ने बताया कि किराए में यह बदलाव मामूली है, जिसमें ज़्यादातर लाइनों पर 1 रुपये से लेकर 4 रुपयें तक के बीच ही बढ़ोतरी होगी। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराए में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।    

अगस्त 14, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 60

सर्वोच्‍च न्‍यायालय की तीन जजों की पीठ राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में आवारा कुत्‍तों के मुद्दे पर आज सुनवाई करेगी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या पर सर्वोच्च न्यायालय के हाल के आदेश की आज फिर से समीक्षा की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश ने इसके लिए न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की तीन सदस्यीय पीठ का गठन किया है। इस मामले पर आज सुनवाई होगी। सर्वोच्च न्यायालय की विभिन्न पीठों की परस्पर विरोधी निर्देश जारी करने के बारे में एक वकील के उल्लेख करने के बाद कल मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा था कि वह सामुदायिक कुत्तों से संबंधित मौजूदा मुद्दे की ...

अगस्त 10, 2025 7:50 अपराह्न

views 55

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम से तिरंगा दौड़ का आयोजन

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राजधानी के त्यागराज स्टेडियम से तिरंगा दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौड़ का आयोजन दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों, हर घर तिरंगा अभियान और दिल्ली उठे गर्व से- विषय पर किया गया।    इस कार्यक्रम में करीब आठ हजार छात्र शामिल हुए और हाथ में तिरंगा लेकर त्यागराज स्टेडियम से नेशनल वॉर मेमोरियल तक दौड़ लगाई। इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वी...

जुलाई 29, 2025 7:58 अपराह्न

views 103

दिल्ली: अगले 24 घंटे के दौरान हल्‍के बादल और मध्‍यम बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज तेज सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 29 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्‍के बादल और मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

जुलाई 29, 2025 5:10 अपराह्न

views 56

भारत की सुरक्षा शक्ति और अडिग संकल्प का प्रतीक ऑपरेशन महादेव: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन महादेव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भारत की सुरक्षा शक्ति और अडिग संकल्प का प्रतीक बताया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्होंने कहा कि देश की विभिन्‍न सुरक्षा एजेंसियों के अद्वितीय समन्वय और साहस के साथ तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। श्रीमती गुप्‍ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को धन्यवाद देते हुए कहा कि नया भारत आतंकवाद का सामना निर्णायक प्रहार से करता है। उन्‍होंने कहा कि इसी नीति का परिणाम है जिसने आतंक के खिलाफ...

मार्च 7, 2025 1:39 अपराह्न

views 95

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने खेल गांव के पास अमृत जैव विविधता पार्क का उद्घाटन किया

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज नई दिल्ली में खेल गांव के पास अमृत जैव विविधता पार्क का उद्घाटन किया। मीडिया से बात करते हुए श्री सक्सेना ने कहा कि सरकार दिल्ली के लोगों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पार्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वायु गुणवत्ता में सुधार और शहर में हरित आवरण को बढ़ाने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम है।

मार्च 5, 2025 1:58 अपराह्न

views 79

दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा- पिछले 10 दिनों में यमुना नदी से निकाला गया 1300 टन कचरा

दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का निरीक्षण किया। नदी का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में नदी से 1300 टन कचरा निकाला गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रस्ताव में नदी में फेरी सेवा का संचालन शामिल है, जिसके लिए सरकार एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य यमुना नदी में पर्यटकों को आकर्षित करना है। श्री प्रवेश साहिब सिंह ने यह भी कहा कि यमुना नदी में वर्ष 2023 जैसी बाढ़ की...

फ़रवरी 27, 2025 2:03 अपराह्न

views 54

दिल्ली विधानसभा में पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार की शराब नीति से संबंधित CAG रिपोर्ट पर चर्चा जारी

    आज दिल्ली विधानसभा में पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार की शराब नीति से संबंधित भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) रिपोर्ट पर चर्चा फिर से शुरू हो गई। चर्चा की शुरुआत करते हुए मालवीय नगर से भाजपा के विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि 2021 में लागू की गई और बाद में निरस्त की गई शराब नीति ने सरकारी खजाने को दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि लाइसेंसों के आवंटन के दौरान नियमों और टेंडर प्रक्रिया का उल्लंघन किया गया।      भाजपा की एक ...

फ़रवरी 23, 2025 7:37 पूर्वाह्न

views 60

दिल्ली की नवगठित विधानसभा का तीन दिन का पहला सत्र कल से शुरू होगा

  दिल्ली की नवगठित विधानसभा का तीन दिन का पहला सत्र कल से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। दूसरे दिन दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे और पिछली सरकार के कामकाज से जुड़ी सीएजी रिपोर्टें प्रस्तुत की जाएंगी। इस बीच,श्री सक्सेना ने विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। श्री लवली नव-निर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।