जनवरी 3, 2025 10:05 अपराह्न

views 64

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्‍सव का लक्ष्‍य ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास करना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण करना और ग्रामीण समुदायों के बीच नवाचार को बढ़ावा देना है। 6 दिवसीय महोत्‍सव का विषय वर्ष 2047 तक विकसित भारत है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य पूर्वोत्तर भारत पर विशेष ध्यान देते हुए ग्रामीण जनसंख्‍या के बीच आर्थिक स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल दिल्‍ली में ग्रामीण भा...

जनवरी 3, 2025 4:02 अपराह्न

views 53

गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी की सातवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल देवेन्द्र कुमार जोशी, लक्षद्वीप प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्‍सा ले रहे हैं। 2017 में स्थापित द्वीप विकास एजेंसी देश में द्वीपों के समग्र विकास पर केंद्रित है।

नवम्बर 6, 2024 8:48 अपराह्न

views 23

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार गिरावट जारी

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार गिरावट जारी है। आज शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 352 तक पहुंच गया। दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की एक पतली परत छाए रहने से हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। जिसके कारण नागरिकों को स्वास्थ संबंधी दिक्कतें आ रही हैं।     आकाशवाणी से विशेष बातचीत में एम्स के पल्मोनरी मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. करण मदान ने मरीजों को अपने लक्षणों के प्रति जागरूक रहने और डॉक्टरों से नियमित जांच कराने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से बाह...

नवम्बर 5, 2024 8:09 अपराह्न

views 54

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यमुना में फैल रही जहरीली झाग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यमुना में फैल रही जहरीली झाग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आ रहे गंदे पानी के कारण कालिंदी कुंज क्षेत्र में यमुना में झाग दिखाई दे रहे हैं। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए लगातार यमुना की सफाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हजारों क्षेत्रों में छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि यमुनाजी की स्वच्छता बनाए रखी जा सके।     वहीँ, दिल्ली प्रदेश कांग्रे...

अक्टूबर 27, 2024 8:21 अपराह्न

views 30

दिल्‍ली के वायु गुणवत्ता स्‍तर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड- सीपीसीबी ने बेहद खराब श्रेणी में रखा है

दिल्‍ली के वायु गुणवत्ता स्‍तर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड- सीपीसीबी ने बेहद खराब श्रेणी में रखा है।  सीपीसीबी ने आज शाम सात बजे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक तीन सौ 49 दर्ज किया है।

अक्टूबर 27, 2024 7:22 अपराह्न

views 56

दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रित करने को लेकर गंभीर नहीं है- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रित करने को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के लिए प्रदूषण केवल खबरों में बने रहने का विषय है। श्री सचदेवा ने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पराली जलाने पर रोक लगाना आवश्यक है लेकिन श्री राय ने अबतक कोई गंभीर कदम नहीं उठाया है।     श्री सचदेवा ने कहा है कि प्रदूषण बढ़ाने में वाहनों से कहीं अधिक दिल्ली की बदहाल सड़कें जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दि...

अक्टूबर 27, 2024 6:40 अपराह्न

views 71

राजधानी में संस्कृति और एकता का प्रतीक ‘फूल वालों की सैर’ उत्सव का समापन

राजधानी में संस्कृति और एकता का प्रतीक 'फूल वालों की सैर' उत्सव का समापन हो गया है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और यहाँ  कव्वाली का भी आयोजन किया गया।     इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि फूलवालों की सैर' सिर्फ एक उत्सव नहीं है बल्कि इसने दिल्ली की सैकड़ों साल पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब की परंपरा को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उत्सव लोगों को एक साथ जोड़ते हैं और ये त्यौहार दिल्ली की एकता और विविधता की असली पहचान है। दिल्ल...

अक्टूबर 16, 2024 7:46 अपराह्न

views 37

दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र-एनओसी प्राप्‍त करने की आवश्‍यकता को समाप्‍त कर दिया है

दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र-एनओसी प्राप्‍त करने की आवश्‍यकता को समाप्‍त कर दिया है। मुख्‍यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में इस निर्णय की आज घोषणा की। इस दौरान उन्‍होंने रेखांकित किया कि इससे पहले लोगों को दिल्‍ली विकास प्राधिकरण-डीडीए से एन ओ सी प्राप्‍त करना अनिवार्य था जिसके कारण उन्‍हें लम्‍बी कागजी कार्यवाही और भ्रष्‍टाचार जैसी परेशानियां झेलनी पड रही थीं। सुश्री आतिशी ने बताया कि अब इन कॉलोनियों में बिना एनओसी के 15 दिन ...

अक्टूबर 6, 2024 7:51 अपराह्न

views 17

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करने के लिए सभा

    दिल्ली भाजपा ने राजधानी दिल्ली में किसी भी अनापत्ति प्रमाण पत्र  के बिना बिजली कनेक्शन मुहैया करवाने और म्यूटेशन को पुनः लागू कराने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करने के लिए एक आभार सभा का आयोजन किया।     शहर के बुराड़ी के मुकुंदपुर चौक में आयोजित इस सभा में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी  सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदौलिया, मनोज तिवारी सहित अन्य पार्टी नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन फैसलों से दिल्ली के...

सितम्बर 29, 2024 8:44 अपराह्न

views 80

नई दिल्‍ली में युवा रोजगार मेला

      इलेक्‍ट्रानिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन राष्‍ट्रीय इलेक्‍ट्रानिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्‍थान ने आज नई दिल्‍ली में युवा रोजगार मेला आयोजित किया। इस मेले का उद्देश्‍य छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराना था। मेले में 16 कंपनियों ने एक हजार से अधिक नौकरी के लिए छात्रों का का चयन किया गया जबकि एक हजार तीन सौ से ज्‍यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था।     संस्‍थान के महानिदेशक और उपकुलपति डॉक्‍टर मदन मोहन त्रिपाठी ने कहा कि पिछले साल देश भर में आयोजित किए गए...