अगस्त 12, 2026 7:33 अपराह्न

views 62

छत्तीसगढ़ के बस्तर में निकली तिरंगा यात्रा

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल और माओवाद से अत्यधिक प्रभावित रहे बस्तर इलाके में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं।

अप्रैल 18, 2026 8:15 अपराह्न

views 143

छत्तीसगढ़ में 912 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में महासमुंद पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बासना इलाके में नाकाबंदी के दौरान ओडिसा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 912 किलोग्राम से अधिक गांजे को जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये है। इस सिलसिले में एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

अप्रैल 9, 2026 8:06 अपराह्न

views 86

छत्तीसगढ़ में 1 से 3 मई तक तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1 से 3 मई तक तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला-सह-मध्य प्रदेश सांस्कृतिक महोत्सव इस तरह का पहला आयोजन होगा। इसका उद्देश्य देशी और पारंपरिक कला-संस्कृति को बढ़ावा देना है और दीदी समूहों को अपने उत्पाद दिखाने का बड़ा मंच देना है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभागार और सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि ऐसे कार्य...

जनवरी 7, 2026 2:26 अपराह्न

views 236

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में 26 नक्सलियों ने किया आत्‍मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में आज 26 नक्सलियों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 13 कुल 65 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, सात महिलाओं सहित इन नक्सलियों ने पूना मार्गेम पुनर्वास पहल के तहत वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। चव्हाण ने बताया कि ये माओवादी, पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे और छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़, सुकमा और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में हिंसा की...

दिसम्बर 12, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 120

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिसा, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक के भीतरी हिस्सों, ओडिसा, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे की आशंका है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिसा में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। उधर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। इस बीच, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बेह...

दिसम्बर 9, 2025 8:03 अपराह्न

views 78

छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका व्‍यक्‍त की है। मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक असम, मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की ...

नवम्बर 19, 2025 1:29 अपराह्न

views 147

छत्तीसगढ़: एसआईआर के अंतर्गत राज्य के लगभग 99% पंजीकृत मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर किया जा रहा है। चार नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत राज्य के लगभग 99 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त बूथ स्तरीय अधिकारी -बीएलओ इन प्रपत्रों को वितरित करने और एकत्र करने के लिए घर-घर पहुँच रहे हैं। यह प्रक्रिया निरंतर प्रगति पर है। इसके साथ ही एकत्रित गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भी निरंतर किया जा रहा है और लगभग 27 लाख प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। ज़िल...

नवम्बर 16, 2025 1:21 अपराह्न

views 104

छत्तीसगढ़: सुकमा ज़िले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में  सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों सहित तीन माओवादी मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, तुमालपाड़ इलाके के जंगल में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद ज़िला रिज़र्व गार्ड की  टीम को तलाशी अभियान पर भेजा गया था। सवेरे से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी। अब तक घटनास्थल से तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इन पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम था। सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से एक राइफल, बीजीएल लॉन्चर और अ...

अक्टूबर 26, 2025 4:35 अपराह्न

views 116

छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में आज इक्कीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें तेरह महिला माओवादी भी शामिल हैं। माओवादियों ने पुलिस को अठारह हथियार सौंपे। इनके पास से तीन एके-47 राइफल, चार एसएलआर और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी लंबे समय से बस्तर संभाग के विभिन्न इलाकों में सक्रिय थे।    

अक्टूबर 17, 2025 1:37 अपराह्न

views 118

छत्‍तीसगढ़ में दो सौ से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण किया

छत्‍तीसगढ़ में आज दो सौ से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने जगदलपुर में आत्‍मसमर्पण किया। अधिकारियों के अनुसार आत्‍मसमर्पण करने वालों में गैर कानूनी सीपीआई मार्क्‍सवादी संगठन में कई पदों पर तैनात नक्‍सली शामिल हैं। इन लोगों ने एक सौ 53 हथियार भी सौंपे है जिनमें 19 एके 47 राइफल और 17 एसएलआर राइफल शामिल हैं।