जुलाई 6, 2025 8:10 अपराह्न

views 182

छत्तीसगढ़:  दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्रष्ट्रीय गिरोह का किया पर्दाफाश

दुर्ग पुलिस ने कॉल सेंटर खोलकर साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्रष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस मामले दो युवतियों सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि भिलाई के चौहान टाउन में अवैध रूप से कॉल सेंटर खोलकर ऑनलाइन तरीके से यूएसए और कनाडा के लोगों के साथ ठगी करने की सूचना मिली थी। आरोपी फर्जी लिंक के माध्यम से विदेशियों के कम्प्यूटर और मोबाइल में वायरस बग भेजकर उसे ब्लॉक कर देते थे और इसे हटाने के बदले पीड़ितों से य...

जुलाई 6, 2025 7:42 अपराह्न

views 135

छत्तीसगढ़: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक लाख से अधिक पौधे लगायें गए

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुंगेली जिले के ग्राम लोहड़िया और रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के पचास हजार हितग्राहियों के निवास परिसरों में एक लाख से अधिक पौधे रोपे गए। हर आंगन में हरियाली बढ़ाने की इस पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।      

जुलाई 6, 2025 7:35 अपराह्न

views 133

छत्तीसगढ़: उच्च न्यायालय ने जेल बंदियों के परिजनों से वसूली के मामले में डीजीपी जेल को जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जेल बंदियों के परिजनों से वसूली के मामले को बेहद गंभीर मानते हुए डीजीपी जेल को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लुकेश्वरी जोश अब्राहम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसकी सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जमानत का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि याचिकाकर्ता ने अपने पति, जो हत्या के आरोप में जेल में बंद है, उसके साथ मिलकर अन्य बंदियों के परिजनों से पैसों की जबरन वसूली की है। यह र...

जनवरी 6, 2025 7:35 अपराह्न

views 95

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ में डीआरजी के जवानों पर हुए हमले की निंदा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला रिजर्व गार्ड- डीआरजी के जवानों पर हमले की निंदा की है। उन्‍होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में वीर जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीजापुर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर हुआ नक्सली हमला निन्दनीय है। देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। हमारा देश नक्सलवाद को समू...

सितम्बर 8, 2024 7:22 अपराह्न

views 62

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत

        छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। यह घटना बलौदा बाजार शहर के पास मोहतरा गांव मे हुई। तेज बारिश के दौरान जब ये लोग एक पेड़ के नीचे खड़े थे तभी वे बिजली गिरने की चपेट में आ गए।

जुलाई 18, 2024 10:03 पूर्वाह्न

views 63

छत्तीसगढ़: माओवादियों के हमले में विशेष कार्यबल के दो जवानों की मौत और चार घायल

छत्तीसगढ़ में कल देर रात माओवादियों के हमले में विशेष कार्यबल के दो जवान मारे गए और चार घायल हो गए। प्राप्त सूचना के अनुसार घटना उस समय हुई जब राज्‍य के बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा के पास विशेष कार्यबल माओवादियों के खिलाफ छानबीन कर रहा था। उसी समय माओवादियों ने घात लगाकर आई.ई.डी. विस्फोट कर दिया। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।  

जुलाई 10, 2024 8:53 अपराह्न

views 74

केन्द्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के विद्युत क्षेत्र की समीक्षा की

केन्द्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के विद्युत क्षेत्र की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से जल विद्युत परियोजनाओं और पंप भंडारण परियोजनाओं पर कोई उपकर नहीं लगाने का अनुरोध किया। इस तरह के शुल्क से उपभोक्ताओं के लिए बिजली मंहगी हो जाती है। उन्होंने राज्य सरकार से एनटीपीसी की उन परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को शीघ्रता से हल करने को कहा, जो संकल्‍पना के स्‍तर पर हैं या निर्माणाधीन हैं। केंद्रीय मंत्री ने कोयला ब्‍लाकों के विकास के संबंध में भूमि अधिग्रहण और खनन ...

जुलाई 3, 2024 9:42 पूर्वाह्न

views 93

छत्तीसगढ़: नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सली

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि कोहकामेटा इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी की एक संयुक्त टीम को इलाके में भेजा गया था।  इसी बीच, महाराष्ट्र की सीमा से लगे जंगल में माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर घात लगाकर हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 5 माओवादी मारे गए। उधर, सुरक्षाबलों ने राज्य के सुक...

जून 23, 2024 8:56 अपराह्न

views 86

छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादियों द्वारा किए गए आई.ई.डी. विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज हुए आईईडी विस्फोट में, कमांडो बटालियन-कोबरा के दो जवान शहीद हो गए हैं। यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे हुई।   पुलिस ने बताया कि घटना के समय सुरक्षाकर्मी मोटरसाईकिल और ट्रक पर सवार होकर सिलगेर कैंप से टेकलागुदम कैंप की ओर जा रहे थे।    

जून 15, 2024 1:51 अपराह्न

views 61

छत्तीसगढ़: बस्तर संभाग में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सलवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सलवादी मारे गए। गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। बस्‍तर संभाग के अबूझमाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर आईटीबीपी, जिला रिजर्व बल और विशेष कार्य बल ने तलाशी अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ के बाद भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।