अक्टूबर 15, 2025 6:38 अपराह्न

views 207

छत्तीसगढ: सुकमा जिले में 27 माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण किया

छत्तीसगढ के सुकमा जिले में आज 27 माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया। समर्पण करने वाले माओवादियों में 10 महिलाएं भी हैं। समर्पण करने वाले 16 माओवादियों पर कुल 50 लाख रुपये का इनाम था। माओवादियों ने सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चौहान और जिला मुख्‍यालय के केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल और पुलिस के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों के समक्ष हथियार डाले। छत्तीसगढ सरकार की पुनर्वास नीति के अंतर्गत अन्‍य लाभ के अलावा आत्‍मसमर्पण करने वाले प्रत्‍येक माओवादी को 50-50 हजार रुपये भी दिए जाएंगे।  

सितम्बर 19, 2025 12:32 अपराह्न

views 131

छत्तीसगढ़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कथित शराब घोटाले में सेवानिवृत्त आई ए एस अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा ने कथित शराब घोटाले में एक सेवानिवृत्त आई ए एस अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार किया है। राज्य आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास को घोटाले को अंजाम देने और संचालित करने में सिंडिकेट की मदद करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया।   दास पर सरकारी शराब की दुकानों में बेहिसाब शराब की बिक्री, अधिकारियों के तबादले, टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी, दोषपूर्ण शराब नीति लाने में सहयोग और सिंडिकेट को लाभ पहुँचाने के अन्य तरीकों के ब...

सितम्बर 12, 2025 12:54 अपराह्न

views 145

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्‍सली मारे गए

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्‍सली मारे गए। मुठभेड उस समय हुई जब बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिम इलाके में नक्‍सलियों की मौजूदगी की  सूचना मिलने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा था। आज सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। घटनास्‍थल से एक राइफल और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।  तलाशी अभियान जारी है।    

अगस्त 24, 2025 9:49 अपराह्न

views 65

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो में बॉयस एंड मूर्स इंटरनेशनल कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अविनाश तिवारी से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में बॉयस एंड मूर्स इंटरनेशनल कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अविनाश तिवारी से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि अविनाश तिवारी बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर नवोदय विद्यालय से पढ़ाई की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जापान के टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित ...

अगस्त 24, 2025 9:46 अपराह्न

views 321

छत्तीसगढ़ के खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की

छत्तीसगढ़ के खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में सतहत्तर खिलाड़ियों के नाम शामिल  हैं, जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। गौरतलब है कि खिलाड़ियों का यह सम्मान समारोह तीन सितंबर को आयोजित होगा। खेल संचालक तनुजा सलाम ने खिलाड़ियों की सूची जारी करते हुए बताया कि इस बार खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, शहीद कौशल पांडे पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी और ओलं...

अगस्त 23, 2025 10:24 अपराह्न

views 81

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो में जेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आज टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन-जेट्रो के अधिकारियों   के साथ बैठक की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आईटी, टेक्सटाइल, एयरो स्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जेट्रो को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। जेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि जेट्रो ज...

अगस्त 23, 2025 10:20 अपराह्न

views 79

छत्तीसगढ़: बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.-बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवंटन सूची जारी

छत्तीसगढ़ के बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.-बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवंटन सूची जारी कर दी गई है। इन परीक्षाओं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी एस.सी.ई.आर.टी. की वेबसाइट में काउंसिलिंग के लिए प्रक्रिया शुल्क का भुगतान कर विकल्प फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। उधर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा वाणिज्य और कम्प्यूटर एप्लीकेशन के लिए प्राध्यापक परीक्षा के दस्तावेजों का सत्यापन तीस अगस्त को किया जाएगा।      

अगस्त 23, 2025 9:35 अपराह्न

views 79

छत्तीसगढ़: सब जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तरप्रदेश ने तेलंगाना को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन फुटबॉल मैदान में आयोजित सब जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में आज उत्तरप्रदेश की टीम ने तेलंगाना को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस प्रतियोगिता का दूसरा चरण पच्चीस अगस्त से शुरू होगा।   उधर, महासमुंद जिले के भोरिंग स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बिलासपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छह स्वर्ण सहित 13 पदक अपने नाम किए हैं।   

अगस्त 23, 2025 9:30 अपराह्न

views 70

छत्तीसगढ़: रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में खैरागढ़ में रजत जयंती फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया

रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में कल 22 अगस्त को छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में रजत जयंती फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों के साथ आधुनिक फास्ट फूड के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर बैगा समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक गीत और वाद्ययंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति दी।    

अगस्त 15, 2025 2:12 अपराह्न

views 207

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में, राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिरचारी के पास हुए एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सात लोगों में से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।