छत्तीसगढ़ में महासमुंद पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बासना इलाके में नाकाबंदी के दौरान ओडिसा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 912 किलोग्राम से अधिक गांजे को जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये है। इस सिलसिले में एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
News On AIR | अप्रैल 18, 2026 8:15 अपराह्न | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में 912 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार