जून 27, 2026 6:58 अपराह्न
28
विश्व बैंक ने बांग्लादेश के लिए 1.10 अरब डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता मंजूर की
विश्व बैंक ने बांग्लादेश के लिए एक अरब 10 करोड डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। ईंधन और उर्वरक की बढ़ती कीमतों, सीमित राजकोषीय संसाधनों और खाद्य सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के कारण देश पर आर्थिक दबाव बढ रहा है। इस पैकेज में उर्वरक आयात और चावल उत्पादन को समर्थन देने के लिए 30 करोड़ डॉलर शामिल हैं। नकद सहायता, आजीविका सहायता और आवश्यक ऊर्जा आपूर्ति सहित आपातकालीन व्यय के लिए 71 करोड 30 लाख डॉलर आवंटित किए गए हैं। यह मंजूरी ऐसे समय में दी गई है जब बांग्लादेश लगातार मुद्रास्फीति, व...