जून 17, 2024 11:30 पूर्वाह्न

views 95

बांग्लादेश में पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार

बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ईद मनाने के लिए लोग सुबह से ही मस्जिदों में एकत्रित होने लगे हैं।   बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन, मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन, ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन के महापौर फजले नूर तपोश, कैबिनेट मंत्री और कई अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने आज सुबह राष्ट्रीय ईदगाह मैदान में आयोजित प्रार्थना में भाग लिया।     इस अवसर पर राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि यह बलिदान सभी में आत्म-बलिदान की भावना पैदा करता है और रिश्त...

जून 12, 2024 1:44 अपराह्न

views 71

भारत और बांग्लादेश के बीच 14 से 21 जून तक बंद रहेंगी व्यापारिक गतिविधियां और रेल सेवाएं

बांग्लादेश में ईद-उल-अधा के अवसर पर एक सप्ताह के अवकाश के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हिल लैंड पोर्ट आयात-निर्यात समूह के महासचिव ने कहा कि हिल लैंड पोर्ट के माध्‍यम से भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापारिक गतिविधियां, 14 से 21 जून के बीच, ईद अवकाश के लिए बंद रहेंगी।   भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली तीन अंतरदेशीय ट्रेनें, ढाका से कोलकाता जाने वाली मैत्री एक्सप्रेस, ढाका और न्‍यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली मिताली एक्सप्रेस और खुलना से कोलकाता जान...

जून 11, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 102

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रन से हराया

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रन से हरा दिया। कल रात अमरीका के न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 113 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंदों में सर्वाधिक 46 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने तीन विकेट लिए।     114 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात ...