जून 25, 2024 8:27 अपराह्न
31
तीस्ता नदी परियोजना के मास्टर प्लान के बारे में भारत और चीन की ओर से मिले प्रस्तावों में से जो भी बांग्लादेश के हित में होगा उसे ही चुना जाएगा: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि तीस्ता नदी परियोजना के मास्टर प्लान के बारे में भारत और चीन की ओर से मिले प्रस्तावों में से जो भी बांग्लादेश के हित में होगा उसे ही चुना जाएगा। वे अपनी भारत की हाल की यात्रा की उपलब्धियों के बारे में आज ढाका में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंध को और प्रगाढ़ बनाने में मददगार होगा। श्रीमती शेख हसीना ने इस अवसर पर विशेष रूप से तीस्ता नदी परियोजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा ...