सितम्बर 26, 2025 11:31 पूर्वाह्न | Bangladesh | ChiefElectionCommissionerAMMNasir

printer

बांग्लादेश: मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन का आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली शुरू करने से इनकार

बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने कानूनी सुधारों के बिना आगामी आम चुनावों में आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली शुरू करने की किसी भी संभावना से इनकार किया है।

 

ढाका में श्री उद्दीन ने स्‍पष्‍ट किया कि मौजूदा जनप्रतिनिधि नियम, आनुपातिक प्रतिनिधित्‍व प्रणाली को अपनाने की अनुमति नहीं देता। इस प्रणाली के अंतर्गत राजनीतिक दलों को उनके वोट हिस्‍सेदारी के आधार पर संसद में सीटें आवंटित होती है। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली को समाप्‍त करने के लिए संसद में चुनावी कानूनों में संशोधन की जरूरत होगी।

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त का यह बयान आनुपातिक प्रतिनिधित्‍व अपनाने के जमात-ए-इस्‍लामी और अन्‍य इस्‍लामिक दलों की मांग के बीच आया है। निर्वाचन आयोग ने मौजूदा कानूनी ढांचा के अंतर्गत निष्‍पक्ष और स्‍वतंत्र चुनाव कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला