अगस्त 8, 2026 8:53 अपराह्न

views 50

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा बालतल और पहलगाम दोनों मार्गों से स्थगित

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से जुड़े मार्गों की मरम्मत और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए इस यात्रा को कल से बालतल और पहलगाम दोनों मार्गों से स्थगित कर दिया गया है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग ने एक बयान में कहा कि हाल ही में हुई बारिश के कारण यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों की मरम्मत और रखरखाव आवश्यक हो गया है, जिसका काम सीमा सड़क संगठन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए प्रतिकूल मौसम की संभावना व्यक्त की है। संभागीय आयुक्त ने कहा कि छड़ी मुबारक...

जुलाई 2, 2026 8:43 अपराह्न

views 75

श्री अमरनाथ जी यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच बालताल पहुंचा

जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज कड़ी सुरक्षा के बीच अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र में नुनवान और गांदरबल जिले के बालताल स्थित दोहरे शिविरों में पहुंचा। पवित्र गुफा मंदिर की 57 दिन तक चलने वाली तीर्थयात्रा को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज तड़के जम्मू से औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा कल से आधिकारिक रूप से शुरू होगी और 28 अगस्त को समाप्त होगी।

जुलाई 4, 2025 1:01 अपराह्न

views 160

कल शुरू हुई 38 दिन की अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी

कल शुरू हुई 38 दिन की अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। यात्रा कल दक्षिण-कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम और मध्‍य-कश्‍मीर के गंदरबल जिले के बालताल से विधि‍वत शुरु हुई थी। दोनों मार्गों से कड़ी सुरक्षा-व्‍यवस्‍था के बीच श्रद्धालु बड़े सवेरे ही जाने शुरू हो गए। हिमालय में बारह हजार सात सौ 56 फुट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में पवित्र हिमलिंग बनता है। तीन हजार तीर्थयात्रियों का पहला जत्‍था पहलगाम रास्‍ते से चंदनवाडी़ के लिए रवाना हुआ और बालताल शिविर से सात हजार सात सौ से ज्‍यादा श्रद्धालु...

अप्रैल 20, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 578

जम्‍मू कश्‍मीर में श्रम विभाग ने अमरनाथ यात्रा के लिए सेवा प्रदाताओं की पंजीकरण प्रक्रिया शुरु कर दी

जम्‍मू कश्‍मीर में श्रम विभाग ने अमरनाथ यात्रा के लिए सेवा प्रदाताओं की पंजीकरण प्रक्रिया शुरु कर दी है। जम्‍मू में डोगरा में सहायक श्रम आयुक्‍त के कार्यालय में एक हेल्‍पडेस्‍क खोला गया है जहां यात्रा के लिए पंजीकरण निशुल्‍क किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए पहचान दस्‍तावेज जमा करने होंगे। तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा की समुचित व्‍यवस्‍था को सुगम बनाने के लिए यह पहल की गई है।

अगस्त 19, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 76

वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज सम्पन्न

    जम्मू-कश्‍मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज सम्‍पन्‍न हो गई। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस वर्ष देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।

अगस्त 6, 2024 10:44 पूर्वाह्न

views 76

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ 1,873 तीर्थयात्रियों का जत्था  

1,873 तीर्थयात्रियों का एक अन्‍य जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज तड़के 69 वाहनों में रवाना हुए। इस जत्थे में 1,579 पुरुष, 202 महिलाएं, 65 साधु और 27 साध्वियां शामिल हैं। यह जत्‍था बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ जहां से वे पवित्र गुफा के लिए आगे की यात्रा करेंगे।    

अगस्त 4, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 70

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से रवाना हुआ 1,112 यात्रियों का जत्था

कश्‍मीर घाटी में श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए आज 1,112 यात्रियों का जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से रवाना हुआ। इनमें 910 पुरुष, 159 महिलाएं, 31 साधु और 12 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 204 श्रद्धालु बालटाल के रास्ते और 908 यात्री पहलगाम मार्ग से दर्शन करने जा रहे हैं।   जम्मू-कश्मीर में अब तक चार लाख 90 हज़ार से अधिक श्रद्धालु श्री अमरनाथजी के दर्शन कर चुके हैं। यह स्थान अनंतनाग ज़िले में तीन हज़ार 880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

अगस्त 2, 2024 10:09 पूर्वाह्न

views 69

जम्मू-कश्मीर:  अमरनाथ दर्शन के लिए 1 हजार 221 यात्रियों का जत्था आज जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ

कश्‍मीर घाटी में श्री अमरनाथ दर्शन के लिए 1 हजार 221 यात्रियों का जत्था आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। ये यात्री 54 वाहनों के काफिले में हैं। इनमें से 395 श्रद्धालु बालतल और 826 पहलगाम मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं।  

अगस्त 1, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 53

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ 1,295 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 1,295 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 48 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्थे में 1,066 पुरुष, 182 महिलाएं, 42 साधु और चार साध्वियां शामिल थे। इनमें से 349 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप के लिए और 946 पहलगाम बेस कैंप के लिए सुबह तीन बजकर 32 मिनट पर रवाना हुए। यहां से ये पवित्र गुफा की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।

जुलाई 31, 2024 9:14 पूर्वाह्न

views 95

अमरनाथ यात्रा: तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ

  अमरनाथ यात्रा के लिए 1 हजार 654 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज तडके 51 वाहनों में सवार होकर रवाना हुए। इनमें से 456 तीर्थयात्री बालटल आधार शिवि‍र और 1 हजार 198 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा के लिए आगे की यात्रा करेंगे।