जुलाई 30, 2024 10:31 पूर्वाह्न
67
श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था
1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 52 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 1142 पुरुष, 254 महिलाएं, तीन बच्चे, 66 साधु और 12 साध्वियां (महिला साधु) शामिल थीं। इनमें से 377 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप के लिए और 1100 पहलगाम बेस कैंप के लिए सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।