जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज कड़ी सुरक्षा के बीच अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र में नुनवान और गांदरबल जिले के बालताल स्थित दोहरे शिविरों में पहुंचा।
पवित्र गुफा मंदिर की 57 दिन तक चलने वाली तीर्थयात्रा को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज तड़के जम्मू से औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा कल से आधिकारिक रूप से शुरू होगी और 28 अगस्त को समाप्त होगी।