स्वीटजरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर तक भारत के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार जगत के नेताओं का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। यह राष्ट्रपति पार्मेलिन का भारत का पहला राजकीय दौरा और इस साल का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले, वे इस साल फरवरी में नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत आए थे।
News On AIR | अक्टूबर 1, 2026 1:55 अपराह्न
भारत के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे स्वीटजरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन