नवम्बर 8, 2024 8:03 पूर्वाह्न

printer

सूसी विल्स को व्‍हाइट हाउस का चीफ़-ऑफ़-स्टाफ़ नियुक्त किया गया

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी अभियान में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सूसी विल्स को व्‍हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। वह व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ बनने वाली पहली महिला होंगी।

 

    श्री ट्रंप ने कहा कि सूसी विल्‍स को अमरीका के इतिहास में पहली महिला चीफ ऑफ स्‍टाफ के रूप में नियुक्त करना बेहद सम्मानीय है।

 

    चीफ ऑफ स्टाफ अमरीकी कैबिनेट में बहुत ही अहम पद होता है। यह संसद और सरकारी विभागों के बीच तालमेल बिठाने का काम करता है। इसके अलावा इसकी भूमिका नीतिगत निर्णयों को संचालित करने में भी महत्वपूर्ण है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला