राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने छात्रों और अभिभावकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। एजेंसी ने कहा है कि ओएमआर शीट की जांच के लिए केवल असली ओएमआर ही जमा करें। फर्जी या एआई से बनाई गई ओएमआर शीट देने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
एनटीए के अनुसार, हाल के दिनों में जांच के लिए भेजी गई कई ओएमआर शीट नकली पाई गई हैं। इसलिए अब हर शिकायत और हर ओएमआर शीट की सावधानी से जांच की जा रही है।
एनटीए ने कहा है कि परीक्षा परिणाम को चुनौती देने के लिए फर्जी दस्तावेज़ या एआई से तैयार की गई ओएमआर शीट का इस्तेमाल करना गलत है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे जांच के लिए केवल असली ओएमआर शीट ही जमा करें।