केरलम में शिगेला संक्रमण से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने निवारक उपाय और सख्त कर दिये हैं। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच बढ़ाने को कहा है।
विद्यालयों में दोपहर के भोजन और पानी के नमूनों की जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। तीन बच्चों को इस संक्रमण के चलते कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।