युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, खेल, स्वास्थ्य और नागरिक भागीदारी जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसरों का निरंतर विस्तार किया है। एक राष्ट्रीय दैनिक में प्रकाशित लेख में मंत्री ने देश के युवाओं को अमृत पीढ़ी बताया, जो 2047 तक विकसित भारत की यात्रा का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि यह लेख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दृढ़ विश्वास को दर्शाता है कि युवा ही विकसित भारत की प्रेरक शक्ति होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में युवा शक्ति की शक्ति का उपयोग अवसर सृजित करने, आकांक्षाओं को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए किया गया है।
News On AIR | जून 18, 2026 1:03 अपराह्न
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा- पिछले एक दशक में युवाओं के लिए अवसरों का हुआ निरंतर विस्तार