मई 15, 2026 10:28 अपराह्न

printer

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि यह प्रक्रिया 29 जुलाई तक चलेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में न रह जाए। आयोग ने कहा कि 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण और सामग्री की छपाई की जाएगी। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ स्तर अधिकारी-बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाएंगे। इस अभियान के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोग ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान में एक करोड 48 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। सत्यापन प्रक्रिया सरल बनाने के लिए 13 हजार से अधिक बीएलओ तैनात किए जा रहे हैं।
 
आयोग ने कहा है कि दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि पांच अगस्त से चार सितंबर तक निर्धारित की गई है। दावों तथा आपत्तियों का निपटारा तथा नोटिस संबंधी कार्यवाही, पांच अगस्त से तीन अक्टूबर तक होगी। अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।