जुलाई 1, 2026 7:11 पूर्वाह्न

printer

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान, तीर्थ यात्रियों के ठहरने के व्यापक प्रबंध

जम्‍मू-कश्‍मीर में श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध कर लिए गए हैं। तीर्थयात्रियों का पहला जत्‍था कल भगवतीनगर आधार शिविर से रवाना होगा। उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा कल सुबह चार बजे पहले जत्‍थे को रवाना करेंगे। श्री मनोज सिन्‍हा अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्‍यक्ष भी हैं। 57 दिन की यात्रा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के बालतल मार्ग से तीन जुलाई को शुरू होगी।

सुरक्षित, सुचारू और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं। केवल जम्‍मू श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग-44 से यात्रा की अनुमति दी गयी है। धार रोड और मुगल रोड जैसे अन्‍य वैकल्पिक मार्गों से यात्रा की अनुमति नहीं होगी।