सितम्बर 13, 2026 7:48 पूर्वाह्न

printer

ब्रिक्स नेताओं के लिए प्रस्तुत किया गया विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नवरस : द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस’

नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित ब्रिक्स नेताओं के कल रात्रिभोज में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरस : द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ब्रिक्स सिम्फनी- वन रिदम, मेनी कल्चर्स के माध्यम से सदस्य और साझेदार देशों के संगीतकारों ने मिलकर प्रस्तुति दी।

सिम्फनी में ब्रिक्स देशों के विभिन्न वाद्य यंत्रों और संगीत परंपराओं को भारत की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं के साथ जोड़ा गया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों की संगीत संस्कृतियों के बीच समन्वय और ब्रिक्स परिवार की विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि तथा एकजुटता की भावना को प्रदर्शित किया।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से साथ मिलकर बेहतर दुनिया के निर्माण की भावना को दर्शाने वाले इस कार्यक्रम में ब्रिक्स देशों की समृद्ध संस्कृतियों और विविध सभ्यताओं को भी प्रस्तुत किया।