आज ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा और अंतिम दिन है। ये सम्मेलन कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ था। सभी ब्रिक्स देशों के समर्थन से कल ‘नई दिल्ली घोषणापत्र 2026’ जारी किया गया। ब्रिक्स देशों ने अंतरराष्ट्रीय विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए आपसी बातचीत, परामर्श और कूटनीतिक प्रयास के अपने संकल्प को दोहराया।
उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भी चिंता जताई और ज़्यादा से ज़्यादा संयम बरतने के साथ-साथ ऐसी कार्रवाइयों से बचने को कहा जिनसे हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की भी कड़ी निंदा की और आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों से निपटने के अपने संकल्प को फिर से दोहराया। भारत चौथी बार इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।