दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दक्षिण कोंकण क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है, जिससे महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के कुछ हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर जिले के राजपुर तालुका में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई, जबकि रत्नागिरी शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। विभाग ने मंगलवार तक रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह महाराष्ट्र में मानसून की गतिविधि धीमी पड़ सकती है और इस महीने की 15 तारीख तक राज्य में तेज बारिश की संभावना कम है।