जून 5, 2026 10:14 अपराह्न

printer

दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, गोवा और कर्नाटक के कई क्षेत्रों में पहुंचा

मौसम विभाग ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान लगाया है। गोवा, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। 

केरल और माहे के कुछ हिस्‍सों में कल मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में कल तेज वर्षा हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में लू की स्थिति बनी रहेगी। ओडिशा में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।